22.1 C
Bhopal
- Advertisement -

CATEGORY

Uncategorized

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : पीएम मोदी बोले- तीसरे टर्म में तीन गुना ज्यादा करेंगे मेहनत, आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर भी जमकर...

पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है, यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती थी।

रूस में बड़ा आतंकी हमला: दक्षिणी प्रांत दागेस्तान में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशतगर्दों ने कई लोगों की ली जान, इनमें 15 पुलिसकर्मी भी शामिल

अधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया और पांच हमलावरों को मार गिराया। हालांकि, गवर्नर का कहना है कि छह बंदूकधारियों को मार गिराया है। फिलहाल, इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। हमलों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिकारियों ने एक आतंकवादी अधिनियम के आरोप में एक आपराधिक जांच शुरू की।

मप्र के 26 जिलों में मानसून की दस्तक: राजधानी में झमाझम बारिश, इन जिलों में गिरा तेज पानी

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में प्रवेश कर चुका है।

क्या भारत आकर आलसी हो गए नामीबियायी-अफ्रीकी चीते!, शिकार के लिए भरपूर चीतल-सांभर, फिर भी परोसे जा रहे बकरे

17 सिंतबर 2022 को जब कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाकर आठ चीते छोड़े गए थे तब चीतों को खुले वन में छोड़े जाने के बजाए बाड़े में बंद रखा था और उनके खाने के लिए भैंसे का गोश्त भरोसा जा रहा था।

VD की हुंकार : 51 हजार वोटों से जीतेंगे अमरवाड़ा को, बूथ कार्यकर्ता दिलाएंगे ऐतिहासिक विजय

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय दिलाई है।

झारखंड के दौरे पर पहुंचे शिवराज: सोरेन सरकार पर ऐसे बरसे केन्द्रीय कृषि मंत्री, विस चुनाव में किया जीत का दावा

शिवराज ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इन्होंने जितने भी वादे किए, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम बसे पहले झारखंड के कार्यकर्ताओं का, अपने नेतृत्व का अभिनंदन करते हैं।

इंदौर: मंत्री विजयवर्गीय के करीबी भाजपा नेता की बीच चौराहे पर हत्या, मौत का कारण बनी पुरानी रंजिश

जानकारी के मुताबिक बदमाश उसके पास पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से वह फौरन जमीन पर गिर गया। उसके दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परीक्षाओं में धांधली को ऐसे रोकेगी केन्द्र सरकार: लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, गिरोहों में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान

लोक परीक्षा कानून 2024 के लागू होने के बाद सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दरअसल, नीट यूजीऔर नेट यूजीसी की परीक्षाओं में धांधली के बाद केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एमवीए को पवार का सख्त संदेश, इस बार नहीं मानेंगे कम सीटों पर

पुणे में आयोजित पार्टी की बैठक में शरद पवार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वे भले ही कम सीटों पर मान गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के दौरान वे कम सीटों पर सहमत नहीं होंगे। एनसीपी एसपी के दौरान शरद पवार ने ऐसे संकेत दिए हैं।

नीट परीक्षा में धांधली से उबली सियासत: मप्र कांग्रेस के दिग्गज उतरे राजधानी की सड़कों पर, निशाने पर रहे मोदी-मोहन

दिग्विजय सिंह ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने इस दौरान कहा कि परीक्षाओं में हो रहे घोटाले से 14 लाख से ज्यादा हिंदू परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। मोहन यादव बताएंगे कि इस मामले में कुछ करेंगे। नेट एग्जाम में जब शिकायत आई तो उसे कैंसिल कर दिया। लेकिन नीट जिसमें 14 लाख बच्चों का भविष्य निर्भर है, उसे रद्द नहीं किया।

Latest news

- Advertisement -