19.1 C
Bhopal
- Advertisement -

CATEGORY

Uncategorized

लोकसभा स्पीकर के लिए जंग: एनडीए और इंडिया दोनों की आज होगी अग्निपरीक्षा

543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं, क्योंकि केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है। सदन में 293 सांसदों वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। वहीं अन्य दल जो न एनडीए का हिस्सा हैं और न इंडिया ब्लॉक के उनके 16 सांसद हैं। इनमें कुछ निर्दलीय भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग में अगले 6 महीने में होगी 30 हजार पदों पर भर्ती, डिप्टी सीएम शुक्ल ने की बड़ी घोषणा

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मप्र में योग्यता की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग में आगामी 6 महीने में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

मोहन कैबिनेट का अहम फैसला: अब सीएम और मंत्रियों को खुद भरना पड़ेगा टैक्स, शहीद के माता-पिता को मिलेगी 50% सहायता राशि

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, सीएम ने बैठक में कहा कि मंत्रियों को मिलने वाले भत्ते पर लगने वाला इनकम टैक्स राज्य सरकार देती है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। इसके बाद सभी ने सीएम के प्रस्ताव पर सहमति दी और इससे संबंधित अधिनियम समाप्त कर मंत्रियों के भत्ते पर लगने वाला इनकम टैक्स सरकार से जमा कराने की व्यवस्था खत्म करने को कहा है।

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर पक्ष-विपक्ष में ठनी : NDA ने बिरला तो इंडी ने के सुरेश को उतरा मैदान में, देश के इतिहास ऐसा...

यह विवादित स्थिति डिप्टी स्पीकर को लेकर बनी है। विपक्ष ने शर्त ने रखी थी कि हम लोकसभा स्पीकर को लेकर एनडीए का समर्थन करेंगे, लेकिन हमें डिप्टी स्पीका का पद चाहिए। पक्ष और विपक्ष में इस बात पर सहमति नहीं बनने पर अब लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव की नौबत आ गई है। संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के पक्ष में एनडीए के नेताओं ने 10 सेट में नामांकन दाखिल किया।

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: अफगानिस्तान पहली बार पहुंचा सेफा में, बांग्लादेश की हार से कंगारुओं की उम्मीदों पर फिरा पानी

आज के मैच की बात करें तो सुपर 8 स्टेज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की के बीच किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में रोमांचक मुकाबला हुआ। मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। आज बांग्लादेश से मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बेटे के शादी का कार्ड लेकर बाबा विश्वनाथ के शरण में पहुंची अरबों की मालकिन, काशी के चाट का ऐसे चखा स्वाद भी

नीता अंबानी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद वो काशी मशहूर चाट भंडार पहुंचीं और दुकान पर ही बैठकर टमाटर चाट और आलू टिक्की का स्वाद चखा। नीता अंबानी के दुकान में बैठकर चाट खाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

अन्न त्याग अनशन पर बैठीं आतिशी पड़ी बीमार: आधी रात आप नेता लेकर पहुंचे अस्पताल, तेजी से गिर रहा शुगर लेवल

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'रात से ही उनका(अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।'

पीएम मोदी ने इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेरा तो भड़के जीतू, परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर किया पलटवार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार आपातकाल को लेकर बात करते हैं, लेकिन 50 साल पुरानी बात करने से पहले प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल को देखें। देशभर में भ्रष्टाचार चल रहा है।

शिवराज के गढ़ को जीतने कांग्रेस ने शुरू की तैयारी: बुधनी सीट से पटेल के नाम की खुल सकती है लॉटरी

पार्टी नेताओं ने संभावित नाम भी उछालना शुरू कर दिए। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह अपने बयानों में लगातार राजकुमार पटेल की तारीफ कर रहे हैं, जिसके चलते इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि बुधनी सीट से पटेल के नाम की लॉटरी खुल सकती है।

वीरांगना के नाम से जाना जाएगा जबलपुर एयरपोर्ट-मदन महल फ्लाइओवर: रानी दुर्गातवी के बलिदान दिवस पर CM मोहन का ऐलान

सीएम मोहन ने कहा कि जबलपुर एयरपोर्ट और मदन महल से होकर गुजरने वाला फ्लायओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जबलपुर-मंडला के बीच सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमति दिलाने का प्रयास मप्र सरकार करेगी। यह उनकी वीरता और पराक्रम को आदरांजलि है।

Latest news

- Advertisement -