इस हत्या की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है। दरभंगा के रुरल एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो इस हत्याकांड की जांच करेगी। वहीं महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं।
लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 393 सीटों पर जीत मिली है। जीत के बाद गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद बढ़ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी पूरा जोश है। इस बीच पटना में नीतीश कुमार के दिलचस्प पोस्टर लगाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हटने की खबरें चल रही है, ऐसे में इस पद के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज का नाम इस पद के लिए रेस में सबसे आगे है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि 5 जून से प्रदेश में आरंभ जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अभियान अवधि में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए।
हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी, बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर गिरीश मुर्मू , बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, ओडिशा के संबलपुर विधानसभा से विधायक जय नारायण मिश्रा और ओडिशा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल शामिल हैं।
पर्यावरण दिवस पर अपने विधानसभा क्षेत्र की एक बावड़ी की सफाई के लिए पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय मंच से कहा कि शंकर लालवानी को पौने 12 लाख वोटों की जीत मिली है। यह अपने आपमें एक रिकॉर्ड हैै। शायद ही इसे कोई तोड़ पाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संवर्धन और संरक्षण है। आम जन से मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ने का आव्हान किया। प्रदेश में 16 जून गंगा दशहरा तक अभियान चलेगा।