28.3 C
Bhopal

बोहरा समाज ने अदा की ईद की नमाज

प्रमुख खबरे

राजधानी भोपाल में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।

नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ की गई।

नमाज नूर महल मरकज, अलीगंज मस्जिद, करोंद स्थित बुरहानी मस्जिद, सोफिया कॉलेज परिसर की बद्री मस्जिद, कोहफिजा मरकज, कब्रस्तान स्थित अहमदी मस्जिद और मालीपुरा की हुसैनी मस्जिद में अदा की गई।

सभी स्थानों पर समाजजनों ने अनुशासन और सादगी के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया।

मीडिया इंचार्ज इब्राहिम अली दाऊद ने बताया कि अलीगंज मस्जिद में जनाब इब्दे मदियान की मौजूदगी में नमाज अदा की गई।

इस दौरान जूजर भाईसाहब जाकवी और मुफद्दल भाईसाहब की देखरेख में भी शहर के अन्य इलाकों में लोगों ने नमाज अदा की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में सादगी पर विशेष जोर रहा और समाजजनों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे