29.8 C
Bhopal

सतना में बोरवेल में गिरी दो बच्चियों के शव बरामद

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक गांव में खेत में बने बोरवेल में गिरी दोनों बच्चियों की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक का शव रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे मिला जबकि दूसरी लड़की का शव देर रात सवा 12 बजे बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना नागौद तहसील के हिलौंधा गांव में फसल की रोपाई के दौरान हुई।

नागौद के थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में सलैया हार निवासी छग्गू अहिरवार के परिवार के लोग हिलौंधा गांव के बीच स्थित एक खेत में धान की रोपाई के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान छग्गू की बेटी सोमवती (16) और संतोष अहिरवार की बेटी दुर्गा (12) भी खेत में पहुंचीं।

पांडेय ने बताया कि खेत में पानी भरा होने के कारण उन्हें बोरवेल का पता नहीं चल सका और वे उसमें गिर गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नागौद एसडीएम जीतेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे सोमवती का शव बोरवेल से निकाल लिया गया।

पांडेय ने बताया कि देर रात चलाए गए अभियान के बाद तकरीबन 12 बजे दुर्गा का शव भी बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागौद सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि खेत में पानी भरा होने और अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कतें आईं।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे