29.1 C
Bhopal

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया-राहुल के खिलाफ BJYM का भोपाल में जंगी प्रदर्शन, वैभव बोले- कांग्रेस देश को कर रही गुमराह, नायक ने किया पलटवार

प्रमुख खबरे

भोपाल। नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की चार्ज शीट में सोनिया और राहुल गांधी के नाम जिक्र होने के बाद से मप्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। बुधवार को जहां कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। वहीं गुरुवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के पास पुतला दहन किया। प्रदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बेरीकेड्स लगाए थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का रिसाव भी किया। वहीं, कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वैभव पवार सहित अनेक कार्यकर्ता बेरीकेड्स पर चढ़ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईंडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आना पूरी तरह से तकनीकी और कानूनी मामला है, इसलिए कांग्रेस को ईडी और आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के माध्यम से दबाव डालने का प्रयास करने की बजाय उसे तकनीकी और कानूनी आधार पर अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।

नेशनल हेराल्ड में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला
वैभव पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड में 2000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला हुआ है। उससे बचने के लिए कांग्रेस नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। आम जनता को यह समझना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड में किस तरह की गड़बड़ी हुई है। पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के 90 करोड़ के शेयर यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए, जिसके शेयर होल्डर्स सोनिया गांधी और राहुल गांधी है। इस तरह यह पूरी संपत्ति एक परिवार के हाथ में आ गई। यह बताया गया था कि यंग इंडिया एक चैरिटेबल संस्था है, लेकिन यह क्या चैरिटी करती है, इसका किसी को कुछ नहीं पता। इस तरह से जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को ताकत देने के लिए स्थापित किया गया था, उसे निजी व्यापार में बदल दिया गया।

नारों में गालियां दी, यह निर्लज्जता कहां से आई
ऐसे में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के भद्दे नारे किसी भी राजनीतिक दल ने शायद ही कभी किसी राष्ट्रीय नेता के खिलाफ लगाए होंगे। यह राजनीति की गिरावट है, जिसकी जनक भारतीय जनता पार्टी है। राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, इस तरह के भद्दे नारे किसी भी राजनीतिक दल ने शायद ही कभी किसी राष्ट्रीय नेता के खिलाफ लगाए होंगे। यह राजनीति की गिरावट है, जिसकी जनक भारतीय जनता पार्टी है, और यह उसका जीवंत उदाहरण है। आप नारे लगाइए, प्रदर्शन कीजिए, लेकिन जब आप नारों में गालियां देने लगें। यह निर्लज्जता आखिर आई कहां से?

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे