22 C
Bhopal

केरल नगरीय निकाय में भाजपा का परचम फहराया, वीवी राजेश चुने गए मेयर

प्रमुख खबरे

केरल के नगर निकाय चुनाव के दौरान तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली बीजेपी ने आखिरकार मेयर का चुनाव जीत लिया.

तिरुवनंतपुरम में वीवी राजेश बीजेपी से मेयर चुने गए हैं. हालांकि सेवानिवृत्त डीजीपी आर श्रीलेखा को महापौर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

केरल विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले ये जीत बीजेपी के लिए बड़ी संजीवनी का काम कर सकती है.

वीवी राजेश के तौर पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा ने पहली बार परचम लहराया है. यहां 45 सालों से लेफ्ट पार्टियों के शासन का अंत हुआ है.

राजेश को बीजेपी के 50 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय का समर्थन भी मिला. 101 सीटों वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मेयर के चुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार आरपी शिवाजी को 29 और यूडीएफ प्रत्याशी को 17 वोट ही हासिल हुए.

जीत के बाद राजेश ने कहा, हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे. सभी 101 वार्डों में विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे. तिरुवनंतपुरम को देश के एक विकसित शहर में बदलेंगे.

नगर निगम के नवनियुक्त भाजपा पार्षदों और जिले के नेताओं की शुक्रवार को बैठक हुई. इसमें केरल भाजपा के महासचिव एस सुरेश ने इसकी घोषणा की. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी इसे अपने लिए बड़ी जीत मान रही है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे