18.7 C
Bhopal

BJP नेता पर पत्नी की हत्या का आरोप: डिंडौरी में फांसी पर लटकता मिला संगीता का शव, परिजनों ने दशरथ पर लगाए गंभीर आरोप

प्रमुख खबरे

डिंडोरी। डिंडौरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर भाजपा नेता दशरथ राठौर की पत्नी का शव फंदे में लटकता मिला है। दशरथ राठौर भाजपा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति दशरथ राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दामाद दशरथ राठोर पांच लाख रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने पर बेटी संगीता की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने दशरथ राठौर को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि संगीता राठौर की उम्र मात्र 22 वर्ष थी और उसकी शादी तीन साल पहले समनापुर थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव से भाजपा नेता दशरथ राठौर से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही संगीता के मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने दशरथ राठौर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

परिजनों का आरोप: दशरथ संगीता को करता था प्रताड़ित
मृतका के माता-पिता और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि दशरथ अक्सर संगीता को प्रताड़ित करता था। उनका यह भी कहना है कि संगीता पिछले कुछ समय से मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ा में थी, लेकिन उसने यह बात कभी खुलकर नहीं बताई। संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल को छावनी में तब्दील करना पड़ा।

परिजनों की मांग दशरथ पर हत्या का मामला किया जाए दर्ज
पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या। परिजनों की मांग है कि दशरथ राठौर पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। दशरथ सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया का रहने वाला है। उसकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह मूर्तिकार भी है। संगीता भी दुकान संचालन में पति की मदद करती थी।

फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता दशरथ शनिवार शाम को घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की में से देखा तो संगीता फंदे पर लटकी दिखी। वह खिड़की से अंदर घुसा और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दशरथ ने रात करीब 8.30 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। सुबह 9 बजे कमरे का ताला खोला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे