19.1 C
Bhopal

भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले- नितिन नबीन हमारे भी बाॅस, खुद को बताया पार्टी का कार्यकर्ता

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। नितिन नबीन की मंगलवार को औपचारिक रूप से पद पर ताजपोशी हो गई है। नए अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। पीएम मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं उन्होंने स्वयं को एक भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए से कहा कि नितिन नबीन हमारे अध्यक्ष हैं।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, संगठन स्तर पर मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और यह सबसे बड़ा गर्व है। अब नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

पीएम ने नए अध्यक्ष की सरलता और सहजता पर भी की चर्चा
पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि नितिन नबीन के संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। भाजपा युवा मोर्चा का दायित्व हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी हो या बिहार सरकार में काम करने का अनुभव हो, नितिन नबीन ने हमेशा हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुद को साबित किया।

संगठन पर्व का विधि पूर्वक हुआ समापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

अटल-आणवाणी और जोशी के योगदान को किया याद
अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। उन्होंने कहा कि इस सफर में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी समेत हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

पीएम ने की शाह-नड्डा की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे