25.3 C
Bhopal

भारत-पाक जंग को लेकर यूएस खुफिया एजेंसी के दस्तावेज में बड़ा खुलासा, दोनों देश बढ़ सकते हैं परमाणु युद्ध की ओर

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी पर भीषण आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश की कमर तोड़ने के लिए भारत ने अब तक कई अहम फैसले ले लिए हैं। तो वहीं पड़ोसी देश भी गीदड़ भभकी देने से बाज नहीं आ रहा है। उसने तो बॉर्डरों पर भारी मात्रा में जवानों की तैनाती मिसाइल टेस्ट करने में जु गया है। लग गया है। इन सबके बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी दस्तावेज में दावा किया गया है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध परमाणु जंग की ओर बढ़ सकता है।

1981 की एक विशेष राष्ट्रीय खुफिया अनुमान रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर भारत को लगता है कि पाकिस्तान परमाणु हमला कर रहा है, तो भारत पहले हमला कर सकता है। 1989 की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि पारंपरिक संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की संभावना कम है। बता दें कि पाकिस्तानी शाहीन मिसाइल नई दिल्ली तक लगभग 7 मिनट में पहुंच सकती है, जबकि भारत की प्रलय मिसाइल इस्लामाबाद तक 6 मिनट से कम समय में पहुंच सकती है।

जानिए किसके पास कितने परमाणु हथियार
दुनिया में इस समय 12,121 परमाणु हथियार हैं। जिनमें से 172 भारत के पास हैं। भारत परमाणु हथियारों के मामले में दुनिया का छठवां सबसे ताकतवर देश बन गया है। हालांकि यह अब भी रूस, अमेरिका, चीन से पीछे हैं। लेकिन पाकिस्तान से आगे निकल गया है। यह खुलासा किया है स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने। अब भारत के पास पाकिस्तान से दो परमाणु हथियार ज्यादा है। सिपरी ने इस बात का अंदाजा पहले भी लगाया था कि भारत अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। हालांकि भारत के सभी हथियार स्टोर्ड हैं। उन्हें कहीं तैनात नहीं किया गया है।

क्या पाक नुकसान पहुंचा पाएगा भारत को?
पाकिस्तान के पास कम दूरी की मिसाइलें – नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली हैं। इनकी मारक क्षमता 60 से 320 किमी है, जबकि मध्यम दूरी की मिसाइलें- गौरी और शाहीन की मारक क्षमता 900 से 2700 किमी है। अगर इन दोनों मिसाइलें से हमला होता है तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर, लखनऊ इसकी जद में हैं। अब तबाही कितनी होगी यह निर्भर करता है मिसाइल में लगे हथियार पर। पारंपरिक हथियार लगाने पर बबार्दी कम होगी, लेकिन परमाणु हथियार लगाया तो नुकसान बहुत ज्यादा हो सकता है।

भारतीय मिसाइलों की रेंज में पूरा पाकिस्तान
भारत के पास कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी है। इसकी मारक क्षमता 350केएम है। अग्नि-क की रेंज 700 किमी, अग्नि-II 2000 किमी और अग्नि-III की रेंज 3000 ‘े है। ये सभी सेना में शामिल की जा चुकी हैं। अग्नि-वी की रेंज 5000-7500 KM है। यानी इन मिसाइलों की मदद से भारत पाक के सभी शहरों को निशाना बना सकता है। अगर भारत पाक पर परमाणु बम गिराता है तो इससे रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद, नवशेरा और कराची शहर पूरी तरह बर्बाद हो सकते हैं।

किन देशों के पास कितने परमाणु हथियार?
रूस के पास 4380, अमेरिका के पास 3708, चीन के पास 500, फ्रांस के पास 290, इंग्लैंड के पास 225, भारत के पास 172, पाकिस्तान के पास 170, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50। इस हिसाब से देखें तो भारत दुनिया का छठवां परमाणु हथियार संपन्न देश हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे