मध्यप्रदेश में प्रमुख धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर पुलिस महकमे में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी।
पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी कारण पूरे पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में छुट्टी देना जरूरी हो तो संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक या जोन के आईजी सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं।



