22.6 C
Bhopal

विधानसभा चुनावः भाजपा ने बिहार, बंगाल और तमिलनाडु में की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, जानें किसे मिली जिममेदारी

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। बिहार समेत 3 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने हर स्तर पर अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने गुरुवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों का ऐलान कर दिया है। बिहार की जिम्मेदारी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को सौंपी गई है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय पर्यावरण और वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सांसद बिप्लव कुमार देव को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यय विजयंत पांडा को चुनावों के लिए तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल चुनाव सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में होंगे।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 243 सदस्यों वाली वर्तमान बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 131 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 80 विधायक, जदयू के 45 विधायक, हम (एस) के 4 विधायक और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन शामिल है। फिलहाल यह नियुक्तियां बिहार और दो अन्य राज्यों में होने वाले महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले से पहले अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे