27.1 C
Bhopal

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का आरोप, असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट

प्रमुख खबरे

असम में विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं।

इस आरोप पर बीजेपी नेता की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी।

यह विवाद पवन खेड़ा की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज है जिनसे पता चलता है कि सरमा की पत्नी, रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास ऐसे दस्तावेज हैं जिसने पता चलता है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन पासपोर्ट हैं। पहला UAE का गोल्डन कार्ड है, दूसरा एंटीगुआ और बारबुडा का पासपोर्ट है और तीसरा मिस्र का पासपोर्ट है।

इनमें से दो पासपोर्ट इस्लामिक देशों के हैं, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से अपने धार्मिक जुड़ाव का दावा करते रहते हैं।”

खेड़ा ने कहा, “आप मुख्यमंत्री हिमंत और उनकी पत्नी की तस्वीरें देख रहे हैं। उनके नाम जमीन हड़पने, मंदिर के पैसे का दुरुपयोग करने, सरकारी सब्सिडी में हेराफेरी करने और चिट फंड घोटालों जैसे कई आरोपों से जुड़े रहे हैं। लेकिन आज, हम जो दस्तावेज पेश कर रहे हैं, उनका सीधा संबंध भारत के बाहर के मामलों से हैं।”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दावों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह और उनकी पत्नी, 48 घंटों के भीतर खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासित जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके कमजोर होते जनाधार को ही उजागर करते हैं।”

खेड़ा को नतीजों का सामना करना पड़ेगा- सरमा

मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी , दोनों तरह के मामले दर्ज कराएंगें।

उनके लापरवाह और मानहानिकारक बयानों के लिए उन्हें पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है। एक बार जब अदालत में सच्चाई साबित हो जाएगी, तो पवन खेड़ा के अपने कामों के लिए नतीजों का सामना करना पड़ेगा और कानून अपना काम करेगा। मुझे विश्वास है कि पवन खेड़ा का झूठ का अभियान अब अपने अंत के करीब है। आखिरकार खेड़ा जेल जाएंगे।”

गौरव गोगोई ने भी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं।

कई पासपोर्ट रखना और अपनी संपत्तियों का खुलासा न करना एक गंभीर और आपराधिक अपराध है। उन्होंने असम से अपने विदेशों में मौजूद बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? और जांच की जरूरत है।”

उन्होंने मुख्यमंत्री को “शर्मिंदगी” बताया, जिन्हें “सवालों के जवाब देने होंगे और अपने अपराध की कीमत चुकानी होगी।”

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे