27.1 C
Bhopal

मप्र कांग्रेस में नियुक्तिों का दौर, अब ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पार्टी ने शुरू किया मंथन

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बदलाव कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जमीन पर काम करने वाले युवाओं को मौका दे रहे हैं। जब से प्रदेश के नए प्रभारी हरीश चैधरी ने पद संभाला है इसमें और तेजी आ गई। जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस ने ब्लाॅक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद में जुट गई है। इतना ही नहीं, इसको लेकर भोपाल में जोर-शोर से तैयारिया चल रही हंै। पीसीसी में आहूत हो रही बैठक में शामिल होने 5 जिलों के जिला अध्यक्ष भोपाल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि भोपाल, आगर मालवा, देवास, उज्जैन और शाजापुर के जिला अध्यक्ष आज भोपाल पहुंचे हैं। इनका मकसद है प्रदेश संगठन को ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की रिपोर्ट सौंपना। सह प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को ये रिपोर्ट दी जाएगी, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला जारी है। अगस्त में ही 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, और अब ब्लॉक स्तर पर फोकस है।

सूत्रों ने किया यह दावा
सूत्रों के मुताबिक, ये नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा है कि संगठन को ग्रासरूट स्तर तक सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। संजय दत्त जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से साफ है कि ये प्रक्रिया पारदर्शी और व्यापक होगी। जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे और सिफारिशें तैयार की हैं, जो अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बनेगी। क्या ये बदलाव कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे? ये तो वक्त ही बताएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे