20.1 C
Bhopal

भोपाल हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी कार्याकारिणी की घोषणा

प्रमुख खबरे

भोपाल हिंदू उत्सव समिति की 31 पदाधिकारियों व सदस्यों की भारी भरकम कार्यकारिणी की शनिवार को घोषणा कर दी गई है। इनमें 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, बलिस्ता रावत को महामंत्री बनाया।

अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस कार्यकारिणी का गठन किया। बता दें कि 31 अगस्त को श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव हुए थे। इसके बाद अध्यक्ष तिवारी ने ने तत्काल सामने आए उत्सवों को देखते हुए अस्थायी रूप से एक समिति का गठन किया था। इसे पिछले दिनों भंग कर दिया गया था। शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हालांकि, 27 दिसंबर को हुई बैठक में कार्यकारिणी पर फैसला ले लिया गया था।

अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि इस कार्यकारिणी में शहर के सभी हिस्सों से प्रतिनिधित्व दिया गया है। चाहे पुराना शहर हो या नया, सभी इलाकों से समाज के प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया है।

कार्यकारिणी

महामंत्री बलिस्ता रावत, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष उमेश साहू, विधिक सलाहकार डॉ. पीसी कोठारी बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौधरी समेत 12 उपाध्यक्ष- दिलीप गुप्ता, महेंद्र दवे, लीलेंद्र मारण, तुलसा वर्मा, बच्चन आचार्य, राजेश शर्मा, प्रकाश चौकसे, अजय शर्मा, मनोज साहू, चंद्रकुमार जैन, शैलेंद्र शुक्ला और राधेश्याम प्रजापति बनाए गए।

इसी तरह मंत्री पद पर हरि जोशी, संजीव अग्रवाल, हरिओम शर्मा, सुनील दुबे, पुरुषोत्तम मंगतानी, अन्नू राठौर, अजय यादव और प्रमोद लोधी को मनोनीत किया गया। 12 कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष रायजादा को कार्यालय मंत्री, रामजी पाठक को सह कार्यालय मंत्री, नीतेश ठाकुर को आय-व्यय निरीक्षक, प्रमेश शर्मा को भंडारी, अर्जुन ठाकुर को सह भंडारी, पिक्कू भवानी, प्रेम चावरिया-अन्नू राठौर को प्रचार मंत्री, विनोद साहू, सचिन साहू और संदेश नेमा को प्रवक्ता बनाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे