18.1 C
Bhopal

आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली ‘जगतगुरु’ की उपाधि, महंत रवींद्र पुरी ने किया सम्मानित

प्रमुख खबरे

संभल । कल्कि धाम में गुरुवार को आयोजित कल्कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को ‘जगतगुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने उन्हें जगतगुरु की उपाधि से सम्मानित किया। सम्मान और उपाधि मिलने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महंत रवींद्र पुरी का आभार जताया है।

कल्कि स्थापना दिवस समारोह में आनंद अखाड़े के महामंडलेश्वर सहित अन्य अखाड़ों के संतों की मौजूदगी में आचार्य प्रमोद कृष्णम को ‘जगतगुरु’ की उपाधि देने के साथ ही संतों ने फूल बरसाए और मंगल कामना की। आनंद अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज से कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य पाद जगतगुरु पूज्य स्वामी प्रमोद कृष्णम भारतीजी महाराज के नाम से जाने जाएंगे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मैं अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ‘जगतगुरु’ की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया। हालांकि मैं सनातन धर्म का एक सेवक बनकर काम करना चाहता हूं। मैं पूरे जगत का सेवक बनकर काम करना चाहता हूं। श्री कल्कि धाम और कल्कि भगवान के प्रचार-प्रसार और सनातन के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है।”

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसी उपाधि मिलेगी। कल्कि स्थापना दिवस समारोह में पहली बार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी पधारे थे, लेकिन मैं उनका ठीक से स्वागत भी नहीं कर पाया। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझ जैसे तुच्छ, सनातन के सेवक को सनातन की सर्वोच्च उपाधि से सुशोभित किया जाएगा।

इसके पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा था कि उनके कार्य अलगाववादियों से मिलते हैं। जिस प्रकार कश्मीर में अलगाववादी सक्रिय थे और अव्यवस्था फैला रहे थे, राहुल गांधी का भी वैसा ही व्यवहार है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे