31.1 C
Bhopal

ट्रेनों में चोरी एवं रेलवे संपत्ति चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान और रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 24 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है।

जीआरपी इटारसी – ट्रेन में चोरी की सामग्री जब्‍त करने में बड़ी सफलता

एक महिला यात्री से उनके पर्स में रखे नगदी, मोबाइल और सोने के जेवरात सहित कुल 8 लाख 22 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी होने की घटना हुई। इस गंभीर और संगठित अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी और मुखबिरी के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल, संदिग्धों के व्यवहार और तकनीकी सुचना का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान की। विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर चोरी किए गए सोने के जेवरात, नगदी और मोबाइल सहित 5 लाख 46 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्‍त की।

जीआरपी ग्वालियर (एनजी) – रेलवे परिक्षेत्र की संपत्ति चोरी का पर्दाफाश

जीआरपी ग्वालियर (एनजी) पुलिस ने सतत जांच, मुखबिर और सघन चेकिंग के परिणामस्‍वरूपरेलवे परिक्षेत्र में संपत्ति चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अपराधियों के कब्जे से नगदी, ट्रांसफॉर्मर की पॉवर सप्लाई के दो ड्रम, 11 बोरे छिले हुए एल्यूमिनियम तार और एक लोहे की खुरचनी सहित कुल 19 लाख 13 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया। इन दोनों कार्यवाहियों में रेल पुलिस ने कुल 24 लाख 59 हजार 200 रूपए की सामग्री जब्‍त की है।

ये कार्यवाहियां पुलिस की रणनीतिक सतर्कता और अपराधमुक्त रेल यात्रा के संकल्प का प्रतीक हैं। मध्यप्रदेश पुलिस यात्रियों के भरोसे को मजबूत करने के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे