20.6 C
Bhopal

ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 25 को, अमित शाह होंगे शामिल

प्रमुख खबरे

देश के गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर आएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होंगे. जहां वे प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्मदिन पर उनके गृह जिला ग्वालियर में मध्य प्रदेश सरकार एक बड़ा आयोजन करने जा रही है. जिसका नाम अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट है, जो 25 दिसंबर को ग्वालियर मेला ग्राउंड में होने जा रहा है.

बुधवार रात ग्वालियर पहुंचेंगे अमित शाह

एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि ” केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज रात 8:55 पर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे ऊषा किरण पैलेस जाएंगे. जहां केंद्रीय मंत्री रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद दूसरे दिन 25 दिसंबर की सुबह 9 से 10 बजे के बीच कमल सिंह का बाग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी के पैतृक आवास पहुंचेंगे. यहां वह अटलजी को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट से देंगे लाखों करोड़ों की सौगात

इसके बाद वे ग्वालियर के मेला ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 लाख करोड़ के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. ” बताया जा रहा है कि बुधवार शाम तक मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी ग्वालियर पहुंच जाएंगे. जहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर वे केंद्रीय मंत्री की अगुवानी करेंगे. कहा जा रहा है कि ऊषा किरण पैलेस में बीजेपी की एक बैठक भी हो सकती है. जिसमें अमित शाह, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरेंद्र सिंह तोमर सहित कुछ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

तुलसी सिलावट ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट को ग्वालियर कलेक्टर ने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया. यहां मुख्य डोम के साथ-साथ दो और डोम भी तैयार किए गए हैं. मंत्री ने इनका भी निरीक्षण किया. प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि, “केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. ग्वालियर की धरती पर उनका हम स्वागत करेंगे. 25 दिसंबर को ग्वालियर के विकास और प्रगति में नई क्रांति आने वाली है. अटल जी के नाम से ग्वालियर में उद्योग में निवेश की बात होने वाली है.

देश के नामचीन उद्योगपति, हजारों व्यापारी करेंगे शिरकत

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, 2025 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरा साल उद्योग को समर्पित किया. ये एमपी ग्रोथ समिट उसी का नतीजा है कि, ग्वालियर विकास और प्रगति में नींव का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि, इस आयोजन में हजारों की संख्या में व्यापरी शामिल होंगे. देश के बड़े और नामचीन उद्योगपति आयेंगे.

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि, अभ्युदय एमपी ग्रोथ कॉनक्लेव का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए एक बड़ा परिसर तैयार किया गया है. जिसमें मुख्य डोम में 21 सेक्टर बनाये गए हैं. एक अतिरिक्त डोम भी है. एक बड़ा प्रदर्शनी एरिया भी बनाया गया है, जो प्रदेश सरकार के सभी विभागों के रोजगार के संबंध में होगा.

वहीं कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस विभाग के कप्तान धर्मवीर सिंह यादव ने चर्चा में बताया कि, “वीवीआईपी मूवमेंट है, ऐसे में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए जा रहे हैं. वीवीआईपी रूट पर सड़कों पर चेकिंग की जा रही है, सभी जगह लॉज धर्मशाला होटल्स की भी चेकिंग की जा रही है. इसके साथ ही जो आपराधिक एलिमेंट्स हैं, उनकी भी चेकिंग की जा रही है. वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सारी व्यवस्थाए बनायी जा रही है. ट्रैफिक की समस्या ना हो आमजन को इसके लिए भी जल्द एडवाइजरी जारी की गई.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे