नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग की मानें तो करबी 58% लोगों ने अपने अपने मत का उपयोग किया। पिछले चुनावों से तुलना करें इस बार का वोट प्रतिशत कम है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी और तीनों बार आम आदमी पार्टी ने ही सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार दिल्ली में तख्ता पलट होता दिखाई दे रहा है। दस एग्जिट पोल्स में से जहां 9 पर कमल खिलता दिखाई दे रहा है। तो वहीं एक पर आप सरकार बनाती दिख रही है। जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक से दो सीटें जा सकती है।
सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की बात करें तो चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में आप को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को दिल्ली में 39-44 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस दो सीटों पर कब्जा कर सकती है। इसी तरह मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है, जबकि आप को 32-37 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एक सीट पर कांग्रेस जीत मिल सकती है।
एग्जिट पोल
पार्टी भाजपा+ आप कांग्रेस अन्य
मैट्रिज 35-40 32-37 0-1 0-0
जेवीसी 39-45 22-31 0-2 0-1
चाणक्य स्ट्रैटेजीज 39-44 25-28 2-3 0-0
पीपल्स पल्स 51-60 10-19 0-0 0-0
पीपल्स इनसाइट 40-44 25-29 0-1 0-0
पोल डायरी 42-50 18-25 0-2 0-0
पी-मार्क 39-49 21-31 0-1 0-0
वी-प्रीसाइड 18-23 46-52 0-1 0-0
माइंड ब्रिंक 21-25 44-49 0-1 0-0
डीवी-रिसर्च 36-44 26-34 0-0 0-0
एसएएस 38-41 27-30 1-3 0-1
पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार
इसी तरह पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 40-44 सीटें मिल सकती हैं। जबकि आप को 25-29 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस का भी खाता खुलता दिख रहा है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता दिख रहा है और बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक, आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि बीजेपी को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को दिल्ली में 21-31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 39-49 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस का खाता खुल सकता है।
एग्जिट पोल पर 3 बयान
भाजपा सांसद मनोज तिवारी- मैंने अभी जो एग्जिट पोल देखे हैं, मुझे लगता है कि हमारा रिजल्ट एग्जिट पोल से बेहतर होने जा रहे हैं। लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया हमने देखी है उससे भाजपा सत्ता में आ रही है। यह भाजपा की घर वापसी है।
आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि ये हमारा चौथा चुनाव है और हर बार एग्जिट पोल में आप की सरकार बनते हुए नहीं दिखाई गई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है। 8 फरवरी को नतीजे आप के पक्ष में आएंगे।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि जो लोग कहते थे कि कांग्रेस जमीन पर मौजूद नहीं है, वे कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें जीतते देखेंगे। आपवापस नहीं आएगी। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। तीनों पार्टियों को बराबर सीटें मिलेंगी।