29.1 C
Bhopal

मामूली विवाद बना जानलेवा, बाप-बेटे ने रहवासी सोसायटी में महिला इंजीनियर को कार से रौंदा

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के इंदौर में मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ है। बाप-बेटे ने इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से रौंद दिया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। वहीं, कॉलोनी के दो रहवासी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि घटना लसूड़िया इलाके स्थित एमआर-11 स्थित शिव वाटिका, सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव की है। यहां रहने वाले एक शख्स ने बिल्डिंग में पेंटहाउस खरीदी थी। पेंट हाउस का वह एक ऐप के जरिए कॉमर्शियल उपयोग कर रहे थे। इसी बात को लेकर सोसायटी के रहवासी विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर कॉलोनी के रहवासियों से पिता-पुत्र का विवाद हो गया।

गुस्से में आकर पिता-पुत्र ने अपनी कार कॉलोनी के रहवासियों को रौंद दिया है। आरोपी ने इंफोसिस की इंजीनियर शंपा पाठक पर कार चढ़ा दिया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई है। वहीं, हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। शंपा पाठक इस कॉलोनी में कुछ दिन पहले ही अपने पति सौरभ और दो छोटे बच्चों के साथ रहने आई थी।

हादसे में जान गंवाने वाली शंपा पाठक इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनके पति सौरभ भी इसी क्षेत्र में काम करते हैं। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार 13 मार्च को ही इस बिल्डिंग में रहने आया था।

रहवासियों के अनुसार, बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंटहाउस खरीदे थे। यहां वे Airbnb के जरिए रूम किराए पर दे रहे थे, जिसका सोसायटी के लोग विरोध कर रहे थे।

गौरतलब है कि यह विवाद कई दिनों से चल रही थी। स्थानीय पार्षद ने इसे सुलझाने की भी कोशिश की थी। लेकिन मामले में समाधान नहीं निकला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे