16.1 C
Bhopal

एसआईआर में 14 फरवरी तक चलेगी सुनवाई दस्तावेज न देने पर कटेगा नाम

प्रमुख खबरे

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई जारी है। यह प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू हुई है और 14 फरवरी तक चलेगी।

इस चरण में जिले के 1 लाख 16 हजार 925 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 10 हजार 233 मतदाताओं ने नोटिस मिलने के बाद बीएलओ एप के जरिए जन्म से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं।

वहीं, 1,864 मतदाता वार्ड कार्यालयों और तहसील दफ्तरों में खुद पहुंचकर दस्तावेज पेश कर चुके हैं। जिन्होंने दस्तावेज पेश नहीं किए, उनके नाम 23 फरवरी को जारी होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि तय तिथि पर उपस्थित न होने वाले मतदाताओं को एक और मौका दिया जाएगा।

आंकड़े चौंकाने वाले

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,250 नोटिस वितरित किए गए, लेकिन सुनवाई में केवल 1,864 मतदाता ही पहुंचे। यानी कुल नोटिस के मुकाबले उपस्थिति 4 प्रतिशत से भी कम रही।

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति

हुजूर विधानसभा: 11,299 नोटिस, 454 मतदाता उपस्थित।

नरेला विधानसभा: 9,490 नोटिस, 240 मतदाता पहुंचे।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम: 4,970 नोटिस, 216 उपस्थिति।

भोपाल उत्तर: 4,127 नोटिस, 250 मतदाता सुनवाई में पहुंचे।

भोपाल मध्य: 3,224 नोटिस, केवल 67 मतदाता उपस्थित। सबसे कमजोर स्थिति।

बैरसिया विधानसभा: 1,069 नोटिस, 112 मतदाता पहुंचे।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 14,071 नोटिस, 525 मतदाता सुनवाई में पहुंचे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे