24.1 C
Bhopal

नेपाल के बाद मोरक्को में Gen Z आंदोलन

प्रमुख खबरे

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ।

आजकल Gen Z के आंदोलन मोरक्को में चल रहे हैं। इसके पहले नेपाल, पेरू, मेडागास्कर, इंडोनेशिया आदि में ऐसे हिंसक आंदोलन हो चुके हैं। परिणाम बड़े हुए हैं।

मोरक्को 2030 में फुटबाल के फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन और पुर्तगाल के साथ सह मेजबान है और वहां  स्टेडियम और अन्य सुविधाओं पर सरकार करीब 16  अरब डॉलर के खर्च कर रही है।

युवा आंदोलनकारियों का कहना है कि :

मोरक्को में बेरोजगारी चरम पर है. -बीमार लोगों के लिए अस्पताल नहीं है.  -राजशाही वाली सरकार फीफा के लिए अरबों डॉलर क्यों खर्च कर रही है.

-अस्पताल टूट रहे हैं, लेकिन मोरक्को 3 नये स्टेडियम बना रहा है और 6 अन्य स्टेडियम का विस्तार कर रहा है। जो  16 अरब डॉलर का खर्च है, वह  स्वास्थ्य और शिक्षा पर होना चाहिए।

मोरक्को में युवा बेरोजगारी दर 35.8% है, जबकि कुल बेरोजगारी 12.8%। आर्थिक विकास 3% के आसपास है, जो लक्ष्य (6%) से कम है। युवा स्नातक भी नौकरियां नहीं पा रहे। सार्वजनिक अस्पतालों और स्कूलों में स्टाफ और उपकरणों की कमी है। सितंबर 2025 में अगादिर के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान 8 महिलाओं की मौत ने गुस्से को भड़काया, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरी का प्रतीक बन गया।

मोरक्को के आंदोलन ने हाल ही में वैश्विक सुर्खियां बटोरीं। आंदोलनकरियों  की मांगें है कि सरकार  इस्तीफा दे,  प्रधानमंत्री कैबिनेट को भंग करें और राजा मोहम्मद VI से नई शुरुआत हो। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी युवाओं की मांगों का समर्थन किया है।

यह आंदोलन मुख्य रूप से युवाओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संगठित किया गया है। यह लीडरलेस है और राजनीतिक दलों या यूनियनों से अलग है।

आंदोलन की शुरुआत 27 सितंबर 2025 को रबात के कामगार इलाकों से हुई, जो अब कसाब्लांका, अगादिर, ओउज्दा और अन्य शहरों तक फैल चुका है।

प्रदर्शनकारी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन पर खर्च बढ़े, न कि भ्रष्टाचार पर। स्लोगन जैसे ‘स्वास्थ्य पहले, फुटबॉल बाद में’ और ‘स्टेडियम हैं, लेकिन अस्पताल कहां?’ आम हैं।

फुटबॉल अल्ट्रास और रैपर ई आई ग्रैंड टोटो ने इसका समर्थन किया है.  AFCON 2025 तथा वर्ल्ड कप 2030 का बहिष्कार करने की मांग हो रही है।

इस आंदोलन को Gen Z 212 नाम दिया गया है। (212 मोरक्को का टेलीफोन एरिया कोड है) प्रदर्शनकारी कहते हैं, वर्ल्ड कप हम नहीं चाहते, स्वास्थ्य पहले। यह ब्राजील 2014 वर्ल्ड कप विरोध जैसा है।

AFCON को 2025 के गर्मियों से दिसंबर में शिफ्ट किया गया, क्योंकि फीफा क्लब वर्ल्ड कप को प्राथमिकता दी गई। इससे मोरक्को की मेजबानी प्रभावित हुई।

करीब पौने चार करोड़ की आबादीवाला मोरक्को पर्यटन के लिए भी मशहूर  है। कासाब्लांका, माराकेश और फेस जैसे शहर अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाने जाते हैं। मोरक्को को अफ्रीका का हॉलीवुड भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ एटलस फिल्म स्टूडियोज़ है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सेटों में से एक माना जाता है।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे