24.3 C
Bhopal

सोनम वांग्चुक की पत्नी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

प्रमुख खबरे

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोनम वांगचुक की पत्नी ने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने संविधान के अनुच्छे 32 के तहत गुरुवार कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।

वहीं बुधवार को ही गीतांजलि अंगमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक भावुक पत्र लिखकर अपने पति की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। सोनम वांगचुक को हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में हिरासत में लेकर जोधपुर जेल ले जाया गया था। उन्होंने अपील की कि राष्ट्रपति एक आदिवासी होने के चलते लद्दाख के लोगों की भावनाओं को समझें।

राष्ट्रपति मुर्मू को भेजे 3 पेज के पत्र में अंगमो ने आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों से लोगों के हितों के लिए काम करने के कारण उनके पति के खिलाफ जासूसी कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पति की स्थिति के बारे में पूरी तरह से अनजान हैं।

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HAIL) की सीईओ गीतांजलि जे अंगमो ने केंद्र की आलोचना की और केंद्र शासित प्रदेश में 24 सितंबर की हिंसा के बाद लद्दाख के लोगों के खिलाफ पुलिस अत्याचार का आरोप लगाया।

ब्रिटिश भारत के दौरान लद्दाख की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय लद्दाख पुलिस का दुरुपयोग कर रहा है।

गीतांजलि ने एक्स पर लिखा कि क्या भारत वास्तव में स्वतंत्र है? 1857 में 24,000 अंग्रेजों ने रानी के आदेश पर 300 मिलियन भारतीयों पर अत्याचार करने के लिए 135,000 भारतीय सिपाहियों का इस्तेमाल किया था।

आज, एक दर्जन प्रशासक गृह मंत्रालय के आदेश के तहत 3 लाख लद्दाखियों पर अत्याचार और अत्याचार करने के लिए 2400 लद्दाखी पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे