28.3 C
Bhopal

PNB घोटाले का मुजरिम बेल्जियम से अरेस्ट, 13850 करोड़ के घोटाले का आरोपी है चौकसी, अब भारत लाने की होगी कोशिश

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकसी 13850 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोपी है। उसे 12 अप्रैल को बेल्जियम के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद बेल्जियम में यह कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि भारतीय जांच एजेंसियों (ईडी और सीबीआई) के अनुरोध पर चोकसी की गिरफ्तारी हुई है। वह अभी भी जेल में है। सूत्रों के मुताबिक, चोकसी को भारत लाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, चोकसी अभी बेल्जियम की अदलात में कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल कर सकता है इसलिए कानूनी लड़ाई में कुछ वक्त लगेगा।

बता दें कि ईडी और सीबीआई ने जब से चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू की है, वह उसके कुछ दिन बाद से ही अस्पताल में इलाज करवा रहा था। जहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय मुंबई की एक अदालत की ओर से उसके खिलाफ जारी किए गए दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। वारंट 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। हालांकि, मेहुल चोकसी के खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों की वजह से आशंका जताई जा रही है कि पुलिस उसे ज्यादा देर तक जेल में नहीं रख पाएगी और उसे जमानत मिल सकती है।

एंटीगुआ में रह रहा है चौकसी
बता दें कि मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। ईडी ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की हैं। 2019 में ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी ‘भगोड़ा और फरार’ है। 2018 में पीएनबी घोटाला साने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर फरार हो गया था। चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।

मेहुल चोकसी भांजे नीरव मोदी के साथ भारत में वांछित
मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए वांछित है। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प (बेल्जियम) में रह रहा है। उसके पास एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता है। वह इलाज के लिए द्वीप राष्ट्र से बाहर गया था। उनके भतीजे नीरव मोदी भी इसी मामले में सह-आरोपी है। उसे भी लंदन से प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी में घोटाला सामने आने से कुछ हफ्ते पहले वह जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था।

मेहुल चोकसी के पास अभी भी एंटीगुआ और बारबूडा की नागरिकता
इससे पहले एंटीगुआ और बरबूडा के विदेश मंत्री ईपी शेत ग्रीन ने मेहुल चोकसी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि वह फिलहाल एंटीगुआ बारबूडा में नहीं है और इलाज के लिए विदेश गया हुआ है। वह अभी भी एंटीगुआ और बारबूडा का नागरिक है। हमारी और आपकी सरकार मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं, लेकिन लोकतंत्र में कुछ नियम होते हैं। हमें कानून के शासन का सम्मान करना होगा। मेहुल चोकसी के मामले की कानूनी समीक्षा की जा रही है, तब तक हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे