भोपाल। आज प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का दिन है। उनके जन्मोत्सव पर चहुंओर धूम दिखाई दे रही है। इस खास मौके पर एक दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं, लेकिन रामनवमी पर मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह के रामनवमी पर शुभकामनाएं देने के संदेश पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भड़ग गए हैं।
दरअसल दिग्गी ने प्रदेश की जनता को रामनवमी और दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात की। इस पर भाजपा नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि यदि वे राम के चरित्र को स्वीकार नहीं करते तो राम का सदाचार उनके जीवन में कैसे आएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा, राम मंदिर से लेकर संगम स्नान तक कांग्रेस ने हमेशा हिंदू विरोधी रवैया अपनाया है।
हे राघोगढ़ के राजा होश में आओ
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि कहा- हे राघोगढ़ के राजा कुछ होश में आजा। हमको सुमरन न कर राम को सुमिरन कर। राम के सदाचार पर, राम की जन्मभूमि अयोध्या पर जाकर माथा टेको। सरयू में स्नान करो, भूली बिसरी कांग्रेस को भी लेकर जाओ। कांग्रेस के बताओ कि बीजेपी को गाली देना और आलोचना करना तो ठीक है, लेकिन राम का विरोध करोगे तो राम का सदाचार कैसे पाओगे। राम का विरोध करोगे तो राम का चरित्र जीवन में कैसे उतरोगे। तुम्हारे अंदर राम का चरित्र ही नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा। राम मंदिर से लेकर संगम स्नान तक कांग्रेस हिंदू विरोध में थी। राम का सदाचार लाने के लिए दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस को लेकर जाना चाहिए और भगवान राम के आगे माथा टेकना चाहिए।
दिग्गी ने एक्स पर लिखा था यह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को दुर्गा नवमी एवं भगवान राम के जन्मोत्सव राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। माता सिद्धिदात्री आप सभी के मनोरथ सिद्ध करें एवं हम सभी भगवान राम का अनुसरण कर सदाचार, सत्य, धर्म और मर्यादा के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को आदर्शमय बनायें।