24.7 C
Bhopal

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23 वीं मौत

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23वीं मौत हो गई।

भागीरथपुरा की इमली गली में रहने वाले भगवान भारने (65 वर्ष) ने शेल्बी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि इंदौर का भागीरथपुरा कांड 29 दिसंबर को चर्चा में आया था, जब 100 से अधिक लोग बीमार पड़े थे। इसके बाद ही दूषित जल से लोगों के मरने की जानकारी भी सामने आने लगी थी। मामले में पहले मौत 21 दिसंबर को हुई थी।

इस बीच, मामले से जुड़ी एक जनहित याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

अदालत ने नगर निगम से जवाब तलब किया है, जिससे इस पूरे मामले में प्रशासन की जवाबदेही तय होने की उम्मीद है।

इधर, जमीनी हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं, रहवासी टैंकरों के भरोसे हैं और यह साफ नहीं है कि टंकियों से नियमित जलापूर्ति कब शुरू होगी।

नगर निगम रोजाना पानी की टेस्टिंग और सैंपलिंग कर रहा है, बावजूद इसके स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे