11.9 C
Bhopal

खजुराहो नृत्य समारोह : बिना रुके 139 कलाकारों ने 24 घंटे किया क्लासिकल डांस, गिनीज आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, मोहन हुए भाव विभोर

प्रमुख खबरे

भोपाल । मध्य प्रदेश के खजुराहो में वें 51वें खजुराहो नृत्य समारोह का आगाज हो गया है। नृत्य समारोह का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सांस्कृतिक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद थे। खास बात यह रही 51वें खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ पर 139 नृत्य कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक बिना रुके क्लासिकल डांस पेश किया। जो गिनीज आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्कृति विभाग के नाम दर्ज किया गया। कलाकारों की मनमोहन प्रस्तुति देखकर सीएम यादव भाव विभोर हो गए।

सीएम ने कहा है कि ईश्वर की साधना को समर्पित वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन गिनीज विश्व रिकॉर्ड से नृत्य साधकों का मान बढ़ेगा। यह देश की संस्कृति और नृत्यसाधको के लिए गौरव का क्षण है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विश्व पटल पर उपलब्धि दर्ज करने का यह सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पावन और पवित्र है। यहां पत्थर भी चमकता है तो हीरा कहलाता है। मनुष्य चमकता है तो बुंदेला कहलाता है। वैसे ही बुंदेलखंड में नृत्य होता है तो वह अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह कहलाता है।

भारत की संस्कृति से प्रकाशमान होगी पूरी दुनिया
उन्होंने कहा कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड से पूरी दुनिया भारत की विविध और समृद्ध संस्कृति से प्रकाशमान होगी। 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक 139 नृत्य कलाकारों की अविरल साधना से बना विश्व रिकॉर्ड न सिर्फ कला साधकों का हौसला बढ़ाएगा बल्कि शासन के संस्कृति और विरासत को सहेजने के प्रयासों को भी गति देगा। सीएम ने कहा कि शास्त्रीय नृत्यों का सृजन भगवान की साधना के लिए किया गया है। जैसे कथकली में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, जीवन और गतिविधियों को दिखाया जाता है। इसी तरह भगवान नटराज ने तांडव नृत्य और आनंद नृत्य का सृजन किया है। आज बने गिनीज विश्व रिकॉर्ड से शास्त्रीय नृत्य की सतत प्रस्तुति से समय की निरंतरता को भी प्रदर्शित किया है।

समारोह के शुभारंभ से पहले शुरू हो गई थी गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत
बता दें कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत 19 फरवरी, 2025 को दोपहर 2:34 बजे आरम्भ हुआ, जिसे 20 फरवरी, 2025 दोपहर 2:43 बजे तक नृत्यसाधकों की निरंतर प्रस्तुति से अंजाम तक पर्हुचाया गया। इसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के नाम एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया गया। संस्कृति विभाग द्वारा संयोजित गतिविधि में 139 नृत्य कलाकारों ने प्रतिभागिता की और निरंतर 24 घंटे 9 मिनट तक कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति दी। वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) की अंतिम प्रस्तुति भरतनाट्यम की थी। गिनीज टीम द्वारा इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रमाण-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष सभी 139 नृत्य कलाकारों ने नृत्य की समवेत प्रस्तुति तराना ‘अनंत’ को प्रदर्शित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे