31.8 C
Bhopal

मप्र में 10 आईपीएस के तबादले, सचिन अतुलकर चंबल आईजी

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश की पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कटनी और दतिया में एसपी को हटाने के बाद नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं, चंबल रेंज में भी नए IG और DIG की पोस्टिंग कर दी गई है। बता दें कि CSP ख्याति मिश्रा के पति के आरोप के बाद सीएम ने चारों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके फौरन बाद यह आदेश जारी कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक, सचिन कुमार अतुलकर को चंबल रेंज का आईजी बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार चंबल रेंज के डीआईजी बनाए गए हैं। इसी तरह अभिनव विश्वकर्मा को कटनी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं दतिया एसपी की जिम्मेदारी सूरज वर्मा को दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

दो जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले हैं। बैच 2001 के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक सागर जोन के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा जेएनपीए सागर के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। सुशांत कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वी) पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन, मुरैना के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कटनी और दतिया जिले में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। दतिया के नए एसपी सूरज वर्मा होंगे ,जो पहले से सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर के पद पर कार्यरत थे।  कटनी का नया अभिनव विश्वकर्मा को बनाया गया है, जो पहले पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर के पद पर कार्यरत थे। वीरेंद्र कुमार को एसपी दतिया पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर भेजा गया है। वहीं अभिजीत रंजन, एसपी कटनी को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के पद पर नियुक्त किया गया है। कुमार सौरभ को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार जैन को पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना के पद पर नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे