22.1 C
Bhopal

सागर में लोमहर्षक घटना: खुरई में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

प्रमुख खबरे

सागर। सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खुरई शहरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहर में एक ही परिवार ने 4 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। मृतकों में मनोहर सिंह लोधी, उनकी 70 वर्षीय मां फुलरानी, 18 वर्षीय बेटी शिवानी और 16 वर्षीय बेटा अनिकेत शामिल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। ने ऐसा क्यों किया, अब तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले भाई को उल्टियां करने की आवाज आई तो वह नीचे आए। इस दौरान उन्हें इसकी जानकारी मिली। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार प्रारंभिक जांच में सामूहिक आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, जिसमें जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है।

मायके गई थी मनोहर की पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार मनोहर की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके गई थीं। घर में मनोहर के अलावा दो बच्चे और दादी थीं। सभी को गंभीर हालत में खुरई अस्पताल पहुंचाया गया, इस दौरान डॉक्टरों ने फूलरानी और अनिकेत की मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ देर के इलाज के बाद शिवानी ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय मनोहर की भी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर ह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस मनोहर के छोटे भाई समेत ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है।

मृतक के भाई ने किया खुलासा
मृतक मनोहर सिंह लोधी के बड़े भाई नंदराम सिंह लोधी ने बताया कि वह चार भाई हैं। जिसमें दो भाई गांव में रहते हैं और दो भाई गांव के पास ही खेत में बने मकान में रहते हैं। घटना के समय मनोहर सिंह लोधी के मकान के ऊपर उनका एक भाई और रहता है। जब उसे परिवार में नीचे उल्टियां होने की आवाज आई तो उसने जाकर देखा और पास में रहने वाले को सूचना दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मोबाईल पर जानकारी दी। सबसे पहले मनोहर ओर उसकी लड़की शिवानी को अस्पताल पहुंचाया। जबकि उसकी मां और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता है।

चारों शवों को मर्चुरी में रखवाया गया है
खुरई सिविल अस्पताल की ड्यूटी डॉ वर्षा केशरवानी ने बताया कि बीती रात जहर खाकर चार लोग आए थे। जिसमें से दो लोग मृत आए हुए थे। एक लड़की और उसके पिता की हालत गंभीर थी। लड़की ओर उसके पिता को सागर रेफर कर दिया गया था, लेकिन लड़की ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और उसके पिता ने रास्ते में एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। चारों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे