हेल्थ

अनार के फायदे नहीं नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप

वैसे तो फल खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है लेकिन कभी-कभी कोई फल नुकसानदाय‍क भी होते हैं।आपको जानकर आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन ऐसे फल है जो आप के शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है उन में से एक फल अनार है । वैसे तो अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार एक तरह का सुपर फ़ूड है।अनार में कई औषधीय गुणों के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसमें कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन और खनिजों की खान है। अनार त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी को ठीक करने में मदद करता है। लेकिन अनार के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए आज हम आपको अनार खाने के नुकसान बताते हैं

अनार खाने के नुकसानः (harm of eating pomegranate)

खांसी (Cough)
खांसी की समस्या होने पर अनार का सेवन ना करें. अगर आपको खांसी है और आपने अनार का सेवन किया तो संक्रमण और बढ़ सकता है। खांसी में अनार का सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

पाचन (digestion)
जिन लोगों को पाचन एसिडिटी की समस्या है उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अनार की तासीर ठंडी होती है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और पाचन, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर (low blood pressure)
अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप अनार का सेवन न करें, इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। लो ब्लड प्रेशर में अनार का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

स्किन (Skin)
अगर आपको स्किन से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार का सेवन करने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।

एलर्जी (Allergies)
जिन लोगो को अनार का सेवन करने से एलर्जी है उनको त्वचा पर खुजली व रेशेज होती है। इसलिए उन लोगो का अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।

जो लोग डाइट कर रहे है उनको अधिक अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ विशेष दवाएं होती है जिनके साथ अनार लेने से शरीर पर हानिकारक परिणाम होता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button