हेल्थ

सर्दियों में हरा धनिया के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भारत के लगभग हर राज्य में धनिया बहुत लोकप्रिय है और खासतौर में सर्दी के मौसम में धनिया की पत्तियों (Coriander Leaves) की कोई कमी नहीं होती है।सर्दियों में हर किसी की रसोई में पकने वाले व्यंजन में हरा धनिया डाला जाता है। धनिया के बिना कोई भी सब्जी अधूरी है।धनिया की पत्तियों को सब्जी में खुशबू के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही इसकी खूशबू से खाना और भी टेस्टी लगता है। धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा (Medicinal Plant) भी है जो कई गुणों से युक्त है। इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। धनिया पाचन शक्ति (Digestive Power) बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) मेंटेन करने, डाइबिटीज (Diabetes), किडनी (Kidney) के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ है। धनिया की पत्तियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा धनिया में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम , सोडियम, विटामिन ए, बी, सी और के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में हरा धनिया से क्या-क्या फायदे होते हैं।

धनिया के पत्तों के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को कम करती है
धनिया की पत्तियों के सेवन से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल या गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा घट जाती है। इससे सर्दी में धनिया की पत्तियों का सेवन करने से हार्ट डिजीज संबंधी जोखिम कम हो सकता है।

ब्लड शुगर संतुलित रहता है
धनिया को किडनी डिटॉक्स के लिए भी जाना जाता है। धनिया की पत्तियों का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह इंसुलिन को रिलीज करने में मदद करती है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

पाचन शक्ति
धनिया की पत्तियों का सेवन करन से पाचन शक्ति मजबूत होता है। धनिया लिवर फंक्शन को सक्रिय करता है जिससे गैस, कॉस्टिपेशन, ब्लॉटिंग की समस्या को दूर होती है।

​दिल की बीमारी से बचाए
धनिया एक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है। इसकी मदद से आपके शरीर से एक्सट्रा सोडियम बाहर निकल जाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है। कुछ शोधों के अनुसार, धनिया खराब कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल को कम करने में भी कारगार है। अगर ये दोनों स्थितियां कंट्रोल हो जाएं, तो दिल की बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है।

​सूजन कम करे
शायद ही आप जानते हों, लेकिन धनिया सूजन को कम करने में बहुत मदद कर सकता है। बता दें कि सूजन की समस्या ह्दय रोग से लेकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी है।

जोड़ों का दर्द कम
धनिया में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है। इसलिए यह सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण जोड़ों के बीच में सूजन है। इसलिए धनिया की पत्तियां सूजन को कम करने में मददगार है।

खून को बनाने में मददगार
जो लोग एनीमिया से पीड़ित है उनके लिए धनिया की पत्तियां बेहतर ओषधि बन सकती हैं। धनिया की पत्तियों में उच्च मात्रा में आइरन पाया जाता है। आइरन के कारण है किसी को एनीमिया होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button