धर्म

आप भी नहीं जानते भगवान श्री गणेश से जुड़ी ये पांच बातें

भोपाल – प्रथम पूज्य देवता श्री गणेश सबकी मनोकामना सुनने वाले देवता है। वे अपने भक्तों को कभी कष्ट में नहीं देख सकते है और उनकी पूजन की विधि भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऐसी मान्यता है कि किसी भी पूजन को करने से पहले भगवान श्री गणेश का पूजन करने हर पूजा सफल होती है और पूजन करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। भगवान श्री गणेश को पूजने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों में हर भगवान से जुड़ी कई सारी कथाएं और मान्यताएं पढ़ने को मिलती हैं। उनकी देवताओं में से एक भगवान श्री गणेश से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों को हम आपको बता रहे हैं।

जानिए भगवान गणेश से जुड़ी रोचक बातें 

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का वाहन चूहा पहले एक राक्षस था। गणेश भगवान ने राक्षस को एक युद्ध में पराजित करके उसे चूहा बना दिया था। उसके बाद राक्षस ने भगवान गणेश से उनका वाहन बनने का निवेदन किया तो सबकी बात मानने वाले भगवान श्री गणेश ने उसकी बात को मानकर उसका वाहन बनने के निवेदन को स्वीकार कर लिया।

भगवान श्री गणेश को ज्ञान और बुद्धि का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि लिखने के मामले में भगवान गणेश की कोई बराबरी नहीं कर सकता। यही कारण था कि ऋषि वेदव्यास ने भगवान गणेश को महाभारत लिखने के लिए चुना था। तब ऋषि वेदव्यास के कहने पर भगवान गणेश ने लगातार 3 साल तक महाभारत लिखी थी। तब जाकर महाभारत का लेखन का काम पूरा हो पाया था।

भगवान लंबोदर को हरा नहीं बल्कि सिंदूरी रंग बहुत प्रिय है।  लाल गुलहड़ का फूल दुर्वा के साथ अर्पित करने से उनकी पूजा पूरी हो जाती है।

सामने से करना चाहिए हमेशा दर्शन 

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री गणेश की पीठ के पीछे दरिद्रता का वास होता है। इसलिए जब भी भगवान गणेश के दर्शन करना हो हमेशा दर्शन सामने से करना चाहिए भगवान की पीठ के पीछे से नहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button