हेल्थ

आपको भी नहीं लगती है भूख,तो जानिए भूख बढ़ाने का आसान तरीका

भूख नहीं लगने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे – व्यक्ति यदि किसी तनाव में होता है तो उसे भूख नहीं लगती है या फिर उसके शरीर में हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं, इस वजह से भी भूख न लगने की दिक्कत होती है। इसके अतिरिक्त यदि कोई पुरानी बीमारी होती है तो उसका भी उसके खाने पर असर पड़ता है। बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम में से कई लोग पौष्टिक आहार की जगह फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तनाव, बिजी शेड्यूल के चलते अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को भूख ही नहीं लगती है। भूख नहीं लगने की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती हैं। कई बार ये गंभीर समस्या बन सकती है जिसका असर आपके किडनी और पेट पर पड़ता है। यह ऐसी समस्या है, जो आजकल लोगों में ज्यादा देखी जा रही है। कुछ लोगों को भूख नहीं लगती और जब लगती भी है, तो वह ज्यादा खा नहीं पाते। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसे अपनाने से आप अपनी भूख में सुधार कर सकते हैं।

भूख ना लगने से नुकसान
भूख ना लगने की समस्या को एनोरेक्सिया (anorexia) कहते हैं। इसमें व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कमजोरी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या लंबे समय तक रहती है तो उसके वजन में गिरावट आ सकती है और उसकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।

त्रिफला चूर्ण से बढ़ाएं भूख
त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna)को लोग अधिकतर कब्ज की समस्या में इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लग रही है, तो आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्के गरम दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें. इसके नियमित सेवन से भूख बढ़ जाती है।

ग्रीन टी से बढ़ेगी भूख
ग्रीन टी (green tea) को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी राहत देती है।

अजवायन से बढ़ाएं भूख
अपच या भूख न लगने की समस्या में आप अजवायन (oregano) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट भी साफ रहता है। कई भारतीय इसे हल्का भून के इसमें नमक डालकर इसका सेवन करते हैं।

सेब जूस का सेवन
अगर आपको समय से भूख नहीं लगती है या फिर कुछ खाने का मन नहीं करता है, तो आप सेब जूस (apple juice) का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे, इसका सेवन करते समय जूस में हल्का नॉर्मल नमक या फिर सेंधा नमक डाल लें। इससे पेट भी साफ रहता है और भूख भी लगती हैं।

नींबू पानी से बढ़ाएं भूख
गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए इस समय नींबू पानी नियमित तौर पर (lemonade) लेते रहें। इससे भूख भी बढ़ती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

अधिका मात्रा में पानी पिएं
हर रोज करीब 5 से 7 लीटर पानी पिएं. पानी आपके शरीर को डिटॉक्स (detox) करने में मदद करता है। पानी पेट को साफ करता है जिस कारण आपको भूख लगती है।

काली मिर्च का इस्तेमाल करें
काली मिर्च (black pepper) आपके पाचन को बढ़ाने का काम करेगी। इसके अलावा गैस की समस्या से भी निजात दिलाएगी। हर रोज एक चम्मच गुड़ पाउडर और आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च का सेवन करें। कुछ दिन तक नियमित रूप से खाने पर भूख लगने लगेगी. इसके अलावा इलायची, अदरक, आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोज करें एक्सरसाइज
हर रोज एक्सरसाइज (excercise) करना शरीर के लिए बहुत जरूरी है एक्सरसाइज करने से भूख लगने की समस्या ठीक हो सकती है। एक्सरसाइज में एरोबिक्स एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे आपको भूख लगती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button