ताज़ा ख़बर

चक्रवात यास का खतरा: 24 घंटे में गंभीर तूफान में तब्दील होगा यास, कई जगह बारिश शुरू

नई दिल्ली। तूफान तौकते (Storm Taukate) के बाद देश पर अब चक्रवात यास (Cyclone Yas) का खतरा मंडरा रहा है। 24 घंटे में चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा और यह ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के समुद्र तट से टकराएगा। इससे पहले कई इलाकों में आज से ही बारिश शुरू हो गई है। ओडिशा के भुवनेश्वर, चांदीपुर और बंगाल के दिघा में आज बारिश हो रही है। वहीं तूफान को लेकर बिहार और झारखंड में भी अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। चक्रवात के टकराने के बाद भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय (home Ministry) ने Cyclone Yas से प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आश्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा।

165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
Cyclone Yas पारादीप और सागर आइलैंड (Sea island) के बीच बुधवार को टकराने के आसार हैं। इसके असर से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग (weather department) का कहना है कि समुद्र तट से टकराने से पहले यास काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। समुद्र तट से गुजरने के बाद बुधवार दोपहर तक इसका असर और बढ़ने की आशंका है।





ओडिशा के 6 जिले हाई रिस्क जोन घोषित
यास तूफान को देखते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आपदा राहत की टीमें तैनात हैं। Airforce और Navy ने भी अपने कुछ हेलिकॉप्टर (Chopper) और नावें राहत कार्य के लिए रिजर्व रखे हुए हैं। तूफान को लेकर ओडिशा के बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार जिले हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं।

बंगाल में 10 लाख लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे
यास के असर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली में बुधवार को 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना के तटीय इलाकों में 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। ये रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि राज्य सरकार 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। उनका कहना है कि यास का असर अम्फान तूफान से भी काफी

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button