खेल

world cadet championship: प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू के प्रिया रोशन का किया भारत का नाम

world cadet championship: New Delhi –  टोक्यो ओलपिंक(Tokyo Olympics) में मिली सफलता के बाद भारत को विश्व कैडेट चैंपियनशिप(world cadet championship) में बड़ी सफलता मिली है। भारतीय महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने स्वर्ण पदक(gold medal) जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रिया मलिक हंगरी(Hungary) में आयोजित हो रही विश्व कैडेट चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर हर भारतीय का गर्व का अहसास कराया है। प्रिया ने कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप(world cadet championship) में बेलारुस(Belarus) की पहलवान को 5-0 से पराजित करके गोल्ड मैडल प्राप्त किया।  प्रि या 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स(school games) में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था.

टोक्यो ओलिंपिक-2020  में मीरबाई चानू ने शनिवार को ही में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था। प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है. प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है. प्रिया चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है।

CBSM स्पोर्ट्स स्कूल से हासिल की ट्रेनिंग

प्रिया मलिक हरियाणा के जींद जिले की निवाली की रहने वाली है। प्रिया मलिक ने चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी (CBSM Sports School Nidani) की स्टूडेंट हैं। प्रिया के पिता जयभगवान निडानी इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं।

कोच अंशु ने दिया प्रिया का साथ

प्रिया मलिक की कामयाबी के पीछे उनके कोच अंशु मलिक का काफी बड़ा रोल रहा है। साल 2020 में हुए नेशनल स्कूल गेम्स में प्रिया ने गोल्ड जीता था। पिछले साल पटना में हुई राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता। उनका सपना है कि वो एक दिन ओलंपिक (Olympics) में भारत को रिप्रजेंट करें।

 

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें