खेल

वंदना के दमदार गोल से हॉकी में महिलाओं की जीत, अब आयरलैंड की हार पर टिकी क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें

खेल : टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज अपना शानदार प्रदर्शन किया । महिला हॉकी टीम ने आखिरी क्षणों में ग्रुप का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया और दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया। महिलाओं ने इस जीत के साथ ही ओलंपिक में के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने ग्रुप के इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे।

भारतीय महिलाओं के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर टिकी हुई है। अंग गणित के आधार पर बताया जा रहा है कि ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में अगर ब्रिटेन जीत जाता है या मैच ड्रा खेलता है तो भारत के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रहेगी और आयरलैंड जीता तो भारत को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।





डिस्कश थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर
वहीं आज महिलाओं की डिस्कश थ्रो स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है और अपनी फाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप बी से कौर ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहीं। कमलप्रीत भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। कमलप्रीत ने अलावा ग्रुप ए से सीमा पुनिया ने 60.57 मीटर का स्कोर किया और छठे स्थान पर हैं। दोनों ग्रुप में से शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button