भोपाल

महिला दिवस : भोपाल मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम, महिला की महानता पर बोले विशेषज्ञ

भोपाल। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिलन समारोह शनिवार की शाम को भोपाल मेनेजमेंट एसोसिएशन (BMA) एवं VASPL इनिशेटिव स्टार्टअप इनक्यूबेशन द्वारा आयोजिन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराधा सिंघई, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सेड़मेप एम पी गवर्नमेंट, गेस्ट ऑफ ऑनर  रोहिणी शिंगवेकर,अध्यक्ष दत्त सेवा मंडल एवं उपाध्यक्ष सदगुरु नागरिक बैंक तथा पूनम श्रोती डायरेक्टर, उदिप्त वेलफेयर सोसाइटी की उपस्थित में संपन्न हुआ।
महिला की महानता
सभी का स्वागत BMA चेयरमैन प्रदीप करमबेलकर एवं महिला एनरिचमेंट कमेटी की चेयरपर्सन सुमाना चटर्जी, पूर्व लेबर कमिश्नर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में BMA की सभी सम्मानित महिला सदस्यों ने उपस्थित होकर  महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट किए।
अनुराधा सिंघई  ने अपने वक्तव्य में 99 के फेर को आधार बनाकर कहा कि महिला की  शक्ति और  गुणों  पर अपने विचार प्रकट किए वही पूनम श्रोती ने मातृ शक्ति की महानता के बारे में बताया। इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली सभी सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button