MP Election 2023मध्यप्रदेश

निवास : फग्गन की हुंकार, खिलेगा कमल फिर एक बार

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के जनसंपर्क में उमड़ी भीड़
गांव-गांव शहर-शहर, भाजपा की लहर की उठी गूंज

निवास। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते इस बार निवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। अपने लंबे केन्द्रीय कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ उन्हें अब इस विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर दस्तक के दौरान वे केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। साथ ही इस बार फिर भाजपा सरकार के नारे बुलंद करते हुए यही कह रहे हैं कि मैं आपके आंगन में कमल खिलाने आया हूं।

गांव हो या शहर, हर ओर है भाजपा की लहर, के नारों के साथ कुलस्ते निवास विधानसभा में घर-घर जनसंपर्क अंतर्गत ग्राम खैरी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बता रहा है कि मध्यप्रदेश के आगामी चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होकर पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने विधानसभा के ग्राम शंकरगंज एवं मैली, ग्राम पटेहरा, मनेरी मार्केट और नारायणगंज, ग्राम कटंगसिवनी, ग्राम मोहगांव, ग्राम हीरापुर एवं जवैधा, ग्राम में हिरनाछापर, ग्राम मेहरासिवनी, मालवाथर में भी जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ने निवास विधानसभा के ग्राम मुनू में आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button