अन्य खबरें

बिहार में भीषण हादसा: सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियों ने रौंदा, चार की मौके पर ही मौत

पटना। बिहार (Bihar) के आरा जिले (Arrah district) के भोजपुर कस्बे में आज सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा (tragic accident) हो गया है। आज सुबह मॉर्निंग वॉक (morning walk) के लिए निकली महिलाओं को एक स्कॉर्पियों (Scorpions) ने रौंद दिया। जिसमें चार महिलाओं की मौके पर ही मौत (Four women died on the spot) हो गई। चारों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं। बताया जा रहो महिलाओं को कुचलने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी (Motijharo Devi), बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी (Manti devi), हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (Urmila Devi) और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी (Goddess Saraswati) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे चारों पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रहीं थीं। इसी समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने संतुलन खो दिया, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं।





घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। पुलिस को मौके पर भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम फरार चालक को पकड़ने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि स्‍कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button