मनोरंजन

आमिर और किरण की शादी टूटने पर क्यों ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख?

बॉलीवुड एक्टर (bollywood actor) आमिर खान और किरण राव (Aamir Khan and Kiran Rao) के दरमियान शादी के 15 साल बाद तलाक हो गया है। फैंस दोनों का तलाक होने पर हैरानी और अफसोस जता रहे थे। लेकिन इन दोनों के तलाक की वजह से एक्ट्रेस और आमिर खान की को-स्टार रहीं फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh ) ट्विटर पर ट्रेंड हो गईं। आमिर खान के साथ ‘दंगल’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ (‘Dangal’, ‘Thugs of Hindostan’) में काम कर चुकी अदाकारा फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई हैं। ट्विटर पर कई यूजर्स का कहना है कि आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक की वजह फातिम सना शेख हैं। आमिर और फातिमा सना की बढ़ती नजदीकियों के चलते किरण राव ने तलाक का फैसला किया है। किरण इन सब चीजों से काफी ज्यादा अपसेट थीं।

ट्रोल हो रहीं फातिमा सना शेख
सोशल मीडिया पर फातिमा सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही हैं। आमिर खान संग दंगल और थग्स ऑफ हिन्दोस्तान में काम कर चुकी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्विटर यूजर्स ने निशाने पर लिया है। कई लोग उनपर तरह-तरह के मीम्स भी साझा कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फातिमा, आमिर खान की अगली पत्नी हो सकती हैं। ऐसे में फातिमा को ट्रोल किया जा रहा है। इसी के साथ कुछ लोगों का ये भी कहना है कि फातिमा ही किरण राव और आमिर खान का रिश्ता टूटने की असली वजह हैं। उनके तलाक के लिए सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की खूब आलोचना हो रही है।

आमिर-फातिमा के लिंकअप की खबरें
बता दें कि फातिमा सना शेख ने फिल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था. इसमें वह आमिर खान की बेटी का किरदार निभा रही थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. ‘दंगल’ की सक्सेस के बाद फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम किया और इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी।

आमिर से लिंक अप की खबरों से अपसेट
हालांकि फातिमा सना शेख ने फिल्मफेयर दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह इस तरह की खबरों से वे काफी प्रभावित हुई थीं। कई लोग उनके बारे में लिख रहे थे, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। उनका कहना था कि वह काफी डिस्टर्ब थीं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि लोग बिना कुछ जाने गलत सोचें।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button