ताज़ा ख़बर

क्या कैप्टन अमरिंदर नियुक्त होंगे महाराष्ट्र के नये राज्यपाल? जोरों पर चल रही चर्चा।

कैप्टन अमरिंदर को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है। ये चर्चा दिल्ली से लेकर पंजाब और महाराष्ट्र में जोरों पर चल रही है।

कांग्रेस को झटका देने वाले और अपनी खुद की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले दिग्गज नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। और अपनी पार्टी PLC का भी भाजपा में विलय कर चुके हैं।अब ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार कैप्टन को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है।इसकी चर्चा दिल्ली से लेकर पंजाब और महाराष्ट्र तक जोरों पर चल रही है।दरअसल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पीएम मोदी से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक अमरिंदर सिंह को कोश्यारी की जगह केंद्र नया राज्यपाल नियुक्त कर सकता है।

कोश्यारी क्यों छोड़ना चाहते हैं पद?

राज्यपाल होने का कोई 'सुख' नहीं, सिर्फ 'दुख' है, बोले- महाराष्ट्र के गर्वनर भगत  सिंह कोश्यारी - Position of Governor has no joy only sorrow says  Maharashtra Governor Bhagat Singh ...

भगत सिंह कोश्यारी शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। कोश्यारी लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। यहां तक की शिंदे गुट के कुछ नेता भी विरोध में हैं।कोश्यारी को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो चुका हैं।ऐसे में कोश्यारी के पद छोड़ने की इच्छा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र के गवर्नर के लिए अमरिंदर की चर्चा क्यों?

पंजाब: कैप्टन का कंट्रोल 'कोरोना मॉडल' जिसकी पीएम मोदी भी कर रहे हैं तारीफ  - captain amarinder singh pm narendra modi asks states to follow punjab  model to coronavirus control tpt - AajTak

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के अगले गवर्नर बन सकते हैं। इसको लेकर सियासी तौर पर पंजाब में खूब चर्चाएं छिड़ी हुई हैं। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस  का भी भाजपा में विलय कर दिया था। आर्मी से सेवामुक्त कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उन्हें भाजपा की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। हालांकि बाद में इस पद पर जगदीप धनखड़ को बीजेपी ने उम्मीदवार बना दिया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button