गांधी के गुजरात में ये क्या : माई आइडियस गोडसे विषय पर प्रतियोगिता, गोडसे को हीरो बताने वाले को मिला प्रथम पुरुस्कार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ही राज्य गुजरात में नाथूराम गोडसे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात के वलसाड में एक निजी स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों के लिए तय किए 3 विषय में से एक ‘माई आइडियल नाथूराम गोडसे’ रखा गया था। सोमवार को हुई इस प्रतियोगिता में पहला पुरूस्कार जीतने वाले बच्चे ने इसी सब्जेक्ट पर बोलते हुए गांधी की बुराई की और गोडसे को आदर्श हीरो बताया था। अब इस प्रतियोगिता को लेकर हंगामा बरपा हुआ है।
इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि क्लास 5 से क्लास 8 तक के 7 से 12 साल की उम्र वाले बच्चों के लिए इस सब्जेक्ट का चयन भी स्थानीय स्तर पर सरकारी अधिकारियों ने ही किया था। विवाद होने के बाद अब वलसाड की जिला खेल अधिकारी मीताबेन गवली को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने इस मामले में जांच के बाद जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कहीं है।
पहले से नहीं बताए थे विषय
जिले में यह प्रतियोगिता बाल प्रतिभा शोध कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता की पूरी प्लानिंग सरकारी जिला खेल कार्यालय ने ही तैयार की थी। ऐसे में प्रतियोगिता के लिए हमारे स्कूल ने महज अपनी जगह दी और वलसाड के जिला खेल कार्यालय के आदेश का पालन किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले हमें इसके विषयों के बारे में नहीं बताया गया था। यह जानकारी में स्कूल प्रबंधन द्वारा दी गई है।