धर्म

दुनिया भर में क्रिसमस से जुड़े अजीबोगरीब रिवाज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दिसंबर का महीना शुरू होते ही लोगों को क्रिसमस का इंतजार रहता है। देशभर में क्रिसमस (Christmas) की तैयारीयां शुरु हो गई है वही क्रिसमस (Christmas वीक शुरू होने के साथ ही दुनियाभर में सेलिब्रेशन (Celebration) की प्लाननिंग भी शुरू हो जाती है। ऐसे में अलग अलग देशों (Country) में अपनी परंपराएं और ट्रेडिशन (Traditions) है जिसे लोग सालों से फॉलो करते आ रहे हैं।  और किसी भी सेलिब्रेशन जुड़ी कोई ऐसी परंपरा जरूर होती है, जो अलग-अलग देशों में सदियों से चलती आ रही है। कही कही क्रिसमस बॉल का आयोजन होता है तो कहीं लैटिन फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं।  हम आपको बताते हैं कि दुनियाभर के देशों में किस तरह लोग क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हैं।  कई ऐसे देश हैं जिनका क्रिसमस सेलिब्रेट करने का यूनिक (Unique) तरीका है जो वाकई हैरान करने वाला है।  आइए जानते हैं, भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार किस तरह मनाया जाता है.

भारत
दूसरे देशों की तरह भारत में भी क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूम से मनाया जाता है. हालांकि, भारत के दूसरे शहरों के मुकाबले गोवा और केरल में इस त्योहार… https://www.aajtak.in/lifestyle/story/christmas-2018-

ऑस्ट्रेलिया
क्रिसमस सर्दियों में मनाया जाने वाला त्योहार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया एकलौता ऐसा देश है जो गर्मियों में क्रिसमस मनाता है। सेंटा जो की लाल रंग के फर वाले वुलन कपड़ों में सर्दियों में रेंडियर से आते हैं, वह ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के दिनों में अपने पारंपरिक कपड़ों को उतार कर रेंडियर की बजाए 6 कंगारू पर आते हैं।

स्लोवाकिया
क्रिसमस में लोग केक खाते हैं लेकिन स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन खास हलवा बनता है, जिसे लोक्सा हलवा कहते हैं। खास बात ये होती है कि परिवार के बुजुर्ग सदस्य हलवे का थोड़ा हिस्सा छत पर फेंक देते हैं। बाद में घर के बाकी सदस्य इसे खाते हैं।

फिलीपींस
फिलीपींस के सैन फर्नांडो को वहां का क्रिसमस कैपिटल भी कहा जाता है। इस फेस्टिवल को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। इस फेस्टिवल में क्रिसमस ईव से पहले आने वाले शनिवार को जायंट लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए 11 गांव से लोग आते हैं। खास बात यह है कि इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोगों को सबसे भव्य लैंटर्न बनाना होता है। ये लैंटर्न बेहद क्रिएटिव और अनोखी होती हैं। इनकी लंबाई 6 मीटर तक हो सकती है। इसमें बिजली के बल्ब लगाए जाते हैं जिसे जलाने पर यह लैंटर्न काफी खूबसूरत दिखती है।

अर्जेंटीना
यहां क्रिसमस के मौके पर शाम के समय लोग कागज के लालटेन जलाकर आसमान में छोड़ते हैं। ये कागज के पैराशूट बैलून की तरह होते हैं। जिन्हें आग जलाकर आसमान में छोड़ा जाता है। रात के वक्त ये काफी खूबसूरत दिखते हैं।

ग्रीस
ग्रीक लोग क्रिसमस को अलग तरीके से मनाते हैं। मान्यता है कि कालीकंतजरोइ नाम की दुष्ट गोबलिन की जाति, जो अंडरग्राउंड है, वह क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक 12 दिनों के लिए धरती पर आ जाते हैं। लोग इन दिनों में एक बार क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी से धोकर घर में उसी पानी का छिड़काव करते हैं।

कनाडा
कनाडा का क्रिसमस भी काफी फेमस है। दरअसल, कनाडा में ही सैंटा क्लाॅज का घर है। लोग पोस्ट के जरिए सैंटा के घर पर चिट्ठियां भेजते हैं।

वेनेजुएला
यहां क्रिसमस मनाने का अंदाज ही अलग है। वेनेजुएला में स्थित काराकास की राजधानी में लोग चर्च तक रोलर स्केट्स से जाते हैं। लोगों को स्केटिंग करनी होती है, इसलिए सड़कों को रात 8 बजे से ही खाली कर दिया जाता है।

केन्या
इस देश में क्रिसमस पर अपने घर में परिवार के साथ रहना बहुत अहम माना जाता है। जो लोग काम की वजह से घर से दूर रहते हैं, वे सभी क्रिसमस के अवसर पर अपने घर लौट आते हैं और परिवार के साथ ये त्योहार मनाते हैं। यहां के लोग क्रिसमस के अवसर पर खास तरह के कपड़े पहनकर चर्च जाते हैं। चर्च से लौटकर चापाती रोटी और बकरे के मीट से बनी डिश का मजा लेते हैं।

मेक्सिको
मेक्सिको में क्रिसमस का जश्न बहुत धूम से मनाया जाता है। क्रिसमस पर यहां पब्लिक हॉलीडे होता है। जनवरी की शुरुआत में यहां ‘थ्री किंग डे’ मनाया जाता है। इस दौरान लोग पार्टी करने के साथ एक दूसरे को उपहार देते हैं। कई बच्चे इस दौरान अपने जूतों को इस आशा में बाहर ही छोड़ देते हैं कि तीनों में से कोई एक महान व्यक्ति उनके लिए गिफ्ट छोड़ देगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button