छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कर्नाटक के नतीजों से कांग्रेस में खुशी की लहर,मंत्री भगत बोले-भाजपा के तांडव का अंत होगा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजे काफी उत्साहजनक है।

रायपुर. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजे काफी उत्साहजनक है। वहीं बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संसद को हैक कर लिया है। कोई अगर आवाज उठाता है तो उसके पीछे ED_IT और CBI को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को हाथों हाथ लिया है। पूरे देश में कर्नाटक का नाम आगे बढ़ा है।

बीजेपी जब दम तोड़ रही है, तब चुनाव हुए है-भगत

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बीजेपी जब दम तोड़ रही है तब चुनाव हुए हैं। आग उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। जल्द ही भाजपा के तांडव का अंत होगा। ‘कर्नाटक से भाजपा के ‘नाटक’ का अंत होगा। भारत जोड़ो यात्रा के चुनाव में फर्क पड़ने पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा यात्रा को लेकर हल्के शब्दो के प्रयोग से लोगों में गुस्सा है। बदले की भावना से काम करना भाजपा का चरित्र है। लोकसभा की सदस्यता खत्म करना, आवास छीनना, जब कोई बोले तो डिलीट कर दिया जाता है, बोलते है तो ईडी आईटी रेड करवाते हैं। देश में केवल भाजपा को रहने का अधिकार है, बाकी लोगों का नहीं ?

संस्थाएं दम तोड़ रहीं- मंत्री अमरजीत

मंत्री अमरजीत ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी चीजों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की वजह से संस्थाएं दम तोड़ रही हैं। बीजेपी के महंगाई कम करने की बात झूठी निकली। बेरोजगारों को नौकरी का वादा किया था, लेकिन उसका आता पता नहीं है। बीजेपी एक भी मुद्दे पर खरा नहीं उतरी है। लोग सड़कों पर हैं, उनके अंदर गुस्सा है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की स्थिति भी कर्नाटक जैसी होगी।

रिजल्ट आने के बाद भाग जाएगी ED- मंत्री अमरजीत

अमरजीत ने कहा कि आदिवासियों को हक दिलाने में भूपेश बघेल सफल रहे हैं। हमारी सरकार ने आरक्षण बिल पास करवाया है। आदिवासियों को हल दिलाने में सीएम सफल रहे इसलिए बीजेपी बैकफुट पर रही है। बीजेपी ने आरक्षण बिल को राजभवन की तरफ से रोकने का प्रयास किया। बीजेपी के साथ ना आदिवासी हैं और ना किसान हैं। भाजपा के साथ कोई वर्ग नहीं है। ईडी कब तक साथ देगी ? वो भी आज कर्नाटक रिजल्ट आने के बाद भाग जाएंगे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button