ताज़ा ख़बर

दिल्ली में यमुना नदी का फिर बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

ताजा खबर : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण देश की बड़ी नदियां भी अब उफान में आ गई हैं। बताया जा रहा है यमुनानगर (Yamunanagar) के हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) से लगातार पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी (Yamuna river) एक बार फिर उफन आई है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली (Delhi) के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। हालांकि यह नदी अभी खतरे के निशान से नीचे ही बह रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार दो दिनों से लगातार पानी को छोड़ा जा रहा है इस वजह से लाखों क्यूसेक पानी (millions of cusecs of water) दिल्ली की ओर आ रहा है। इस वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, बढ़ते जलस्तर को देखते प्रशासन ने यमुना नदी में बन लोहे के पुल को बंद कर दिया है। फिलहाल दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.17 मीटर पर है. जो कि चेतावनी के स्तर (204.50 मीटर) को पार कर चुका है। हालांकि, अभी खतरे के स्तर (205.33 मीटर) से 16 सेंटीमीटर नीचे है।





दिल्ली में यमुना नदी के उफान में होने के कारण एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुई है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कहा है कि अगर स्थिति खतरनाक हुई यमुना के किनारे रह रहे लोगों को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। हथिनी कुंड बैराज से बुधवार को यमुना नदी में 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसका बहाव दिल्ली की तरफ है। वहीं, गुरुवार को भी 1.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हथिनी कुंड बैराज से बड़ी मात्रा में यमुना में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

एहतियातन पुरानी दिल्ली में स्थित लोहे का पुल बंद कर दिया गया है. साथ ही यमुना से सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी के अलावा दिल्ली में मॉनसूनी बारिश भी आफत बनी हुई है। दो दिनों में हुई भारी बारिश से भी यमुना के जल स्तर पर प्रभाव पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button