मध्यप्रदेश

छतरपुर: सुरक्षा संसाधनों से लैस प्रजापति के घर आधी रात घुसी पुलिस, पूर्व विधायक ने लगाया बड़ा आरोप

बताया जा रहा है कि जब पुलिस प्रजापति के घर पर पहुंची थी तब वह घर पर नहीं थे। वह देर रात घर पहुंचे थे। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है या उन्हें किसी मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

छतरपुर। छतरपुर जिले से आए दिन कुछ न कुछ विवाद सामने आते रहते है। कभी धार्मिक मुद्दों से जुड़ा मामला होता है तो कभी राजनीत से जुड़ा। अब राजनीति से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। दरअसल एक दिन पहले देर रात क्षेत्र के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के घर भारी मात्रा में सुरक्षा संसाधनों से लैस होकर पुलिस पहुंची थी। हालांकि पुलिस कुछ समय वहां रुकने के बाद वहां से रवाना हो गई थी, लेकिन दूसरे दिन पुलिस फिर प्रजापति के घर पहुंची और उनकी गाड़ियों में लगे हूटर को निकाल ले गई।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही के पीछे कुछ राजनीतिक उठापटक की चर्चाएं सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस प्रजापति के घर पर पहुंची थी तब वह घर पर नहीं थे। वह देर रात घर पहुंचे थे। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है या उन्हें किसी मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। पुलिस किसी झूठे केस में भी फंसा सकती है। उनके इस आरोप पर पुलिस ने कहा है कि पूर्व विधायक प्रजाति को पूरी सुरक्षा दी गई है।

बागेश्वर धाम के खिलाफ कर रहे हैं अभद्र भाषा का इस्तेमाल
वहीं इस मामले में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आरडी प्रजापति शनिवार को करीब 200 लोगों के साथ गढ़ा गांव गए थे, उन्होंने वहां पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। संदेह है कि उनके घर पर या उन पर हमला न कर दे। इस कारण पुलिस टीम को उनकी सुरक्षा के लिए भेजा गया था। आपको बता दें कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ओबीसी महासभा के बैनर के तले बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में बयान दे रहे हैं। आरडी प्रजापति भाजपा से पूर्व विधायक हैं, वर्तमान में उनके बेटे अजय​प्रजापति वर्तमान में चंदला से विधायक हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button