Life Styleहेल्थ

सुबह उठकर फोन चलाने से ब्रेन के एक्टिव सेल्स पड़ते है कमजोर

आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में सभी लोग अपने फोन को देखना नहीं भूलते है। सोशल मीडिया का हैंगओवर इतना ज्यादा है कि सभी लोग उठने के साथ ही अपना फोन चेक करने लगते है।

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में सभी लोग अपने फोन को देखना नहीं भूलते है। सोशल मीडिया का हैंगओवर इतना ज्यादा है कि सभी लोग उठने के साथ ही अपना फोन चेक करने लगते है। लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह उठकर सबसे पहले फोन चेक करने के कितने ज्यादा नुकसान है। आइए जानते है उठते से फोन चलाने से होने वाले नुकसान।

मस्तिष्क पर पड़ता है प्रभाव

दरअसल उठने के साथ ही फोन चलाने से हमारा दिमाग शांत नहीं रह पाता है। इससे हमारे मस्तिष्क के काम करने की शक्ति कम होती है। साथ ही हमारा मस्तिष्क एट ए टाइम डिसिजन लेने में कमजोर होने लगता है। इसी वजह से उठने के बाद कम से कम 20 मिनट तक हमे फोन नहीं चलाना चाहिए।

आंखों पर पड़ता है प्रभाव

सुबह उठने के साथ ही फोन चलाने से हमारी आंखों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। जिससे आंखे कमजोर हो जाती है। साथ ही ये हमारी आज्ञा चक्र को प्रभावित करता है। जिससे हमारा मस्तिष्क किसी भी आज्ञा को पूरा करने में समय लेता है।

एनर्जी को करता है कम

जब सुबह उठने के साथ ही हमारा दिमाग और मन शांति के साथ उठता है। जिससे हमारे शरीर में एनर्जी भरपूर बनी रहती है, लेकिन अगर हमारा दिमाग ही थका हुआ होगा, तो हमारे शरीर में एनर्जी भी कम होगी।

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें

सुबह उठने के साथ ही आप वॉर्म वॉटर ले। इससे आपके पेट की पाचन क्रिया सही रहती है और उसके बाद आप किसी भी पुस्तक को पढ़ें। पुस्तक पढ़ने से हमारा मन शांति और एकाग्रचित रहता है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button