ज्योतिष

वृष राशि में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन,बुध-शुक्र के मिलन से राजनीतिक में होगी उथल-पुथल

वृष राशि(Taurus) में शुक्र ग्रह(Venus) का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र गोचर का मेष राशि(Aries) से मीन राशि(Pisces) तक प्रभाव देखा जाएगा। जबकि इसके पहले बुद्धि, वाणी और व्यापार का ग्रह बुध भी वृष राशि में आ चुका है। इन दोनों ग्रहों के बाद 14 मई को सूर्य भी इस राशि में आ जाएगा। इनके अलावा राहु भी वृष राशि में रहेगा। इन चार ग्रहों के एक ही राशि में होने से देश की राजनीति में उथल-पुथल का समय रहेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार भी होने की संभावना है।

आज शुक्र ग्रह के आने से वृष राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, ऐश्वर्य, कला, मनोरंजन, भोगविलास, गैजेट्स, लव, रोमांस और सुखद दांपत्य जीवन, फैशन आदि का कारक माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए हानि की स्थिति भी बनाने जा रहा है। वृष राशि में पाप ग्रह राहु पहले से ही विराजमान हैं।

शुक्र के प्रभाव से मिलेगा आर्थिक फायदा(Venus will give financial benefit)
आज  दोपहर में शुक्र का राशि परिवर्तन वृष राशि में होगा। 28 मई तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का भी सबसे ज्यादा असर वृष राशि के जातकों पर ही पड़ेगा। चूंकि वृषभ राशि का स्वामित्व शुक्र के ही पास है। ऐसे में इस परिवर्तन के चलते वृषभ राशि वालों को आर्थिक फायदे की संभावना है। शुक्र ग्रह को भाग्य, वैभव, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है।

14 को सूर्यदेव बदलेंगे चाल (Suryadev will change tricks on 14)
14 मई को सूर्यदेव भी अपनी चाल बदलकर वृषभ राशि में सुबह 11:15 बजे गोचर करेंगे। इस दिन वृषभ संक्रांति भी होगी। यहां 15 जून तक रहेंगे। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा, मान-सम्मान, यश आदि का कारक माना जाता है।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button