अन्य खबरें

भारत तेरे टुकड़े होंगे… का समर्थन करने वाले वतन कैसे जोड़ेंगे ??

राहुल भारत को जोड़ना नहीं बल्कि भारत के टुकड़े करने की  सोच रखने वाले नेताओं को अपने साथ यात्रा में शामिल करना चाहते हैं। हम यहां आपको बताते है कि किस तरह से सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

भोपाल – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रविरोधी बातों का समर्थन करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर शामिल हुई। स्वरा भास्कर से पहले कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से स्वरा भास्कर और राहुल गांधी का फोटो ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर के द्वारा कांग्रेस के इस ट्वीट को रिट्वीट किया गया है। स्वरा भास्कर के राहुल की यात्रा में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी जमकर भड़ास निकाली। बीजेपी नेताओं ने स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर कहा कि भारत के टुकड़े होने की बात करने वालों के साथ राहुल भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैं। राहुल भारत को जोड़ना नहीं बल्कि भारत के टुकड़े करने की  सोच रखने वाले नेताओं को अपने साथ यात्रा में शामिल करना चाहते हैं। हम यहां आपको बताते है कि किस तरह से सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

 

 

प्रदेश वीडी शर्मा का पूछा – बंद कीजिए ये तमाशा

राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान दिया ये वही स्वरा है जिनको हिन्दू होने पर शर्मा आती है।


मंत्री विश्वास सारंग ने कसा तंज

मप्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे… का समर्थन करने वाले वतन कैसे जोड़ेंगे।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button