मध्यप्रदेशसतना

शिवराज आज जाएंगे विध्य के दौरे पर: CM सतना को देंगे 1100 करोड़ की सौगात, मप्र के किसानों को भी करेंगे खुश

सतना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जिलों का दौरा कर बड़ी-बड़ी सौगाते दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज बुधवार को वह सतना जिले के दौरे पर जा रहे हैं। वह यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शिरकत जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 की दावा राशि एवं किसान सम्मान निधि की दावा राशि का अंतरण करेंगे। वहीं सम्मेलन में 1114 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पण में कई बड़ी सौगातें जिले वासियों को मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 8.25 करोड़ लागत के व्यंकटेश लोक का लोकार्पण तो मौके पर पहुंच कर करेंगे। यह प्रथम फेज का लोकार्पण होगा। इसके साथ जिन अन्य प्रोजेक्ट को लोकार्पित करेंगे उनमें 28 करोड़ का नेक्टर झील प्रोजेक्ट, 2 करोड़ शहरी सेवा बस्ती विकास, 10.26 करोड़ का संतोषी माता तालाब सौदर्यीकरण और 12.63 करोड़ के अण्डर ग्राउण्ड ट्रेंच का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह राम वन गमन पथ के कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। लोकार्पण में स्मार्ट सिटी के ज्यादातर बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

इन हितग्राहियों को वितरित करेंगे अधिकार पत्र
साथ ही शिवराज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों को अधिकार पत्र का वितरण करेंगे। सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के दृष्टिगत आयुक्त कृषि विकास एवं किसान कल्याण सेलवेन्द्रम, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सतना नगर के मुख्त्यारगंज स्थित वेंकटेश मंदिर के सौन्दर्यीकरण और वेंकटेश लोक की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button